जामताड़ा: शुक्रवार देर रात से शुरू हुई लगातार बारिश ने शनिवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया. शनिवार की सुबह से ही बारिश जारी है. बारिश और तेज हवाओं के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं सड़कों पर आवाजाही में कमी देखी जा रही है. बारिश की वजह से करमा पर्व भी प्रभावित हो गया है. हवाओं की रफ्तार लगभग 19 किलोमीटर प्रति घंटे की है, जबकि आद्रता 93% दर्ज की गई है. तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं मौसम को देखते हुए कई प्रतिष्ठान बंद हैं.
जामताड़ा में लगातार बारिश से मौसम हुआ कूल-कूल, तापमान में गिरावट दर्ज

Previous Articleफूड लाइसेंस रजिस्ट्रेशन शिविर में हुई राजस्व वसूली
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
