पाकुड़: चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के द्वारा फूड लाइसेंस रजिस्ट्रेशन एवं नवीकरण हेतु कैंप लगाया गया. जिसमें अब तक लगभग ग्यारह लाइसेंस रिन्युअल, पन्द्रह रजिस्ट्रेशन रिन्युअल के अलावा दो नए रजिस्ट्रेशन किए गए हैं. इससे लगभग 1,18,500 राजस्व व्यापारियों से आनलाईन विभाग को प्राप्त हुआ. पाकुड़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल जैन, सचिव संजीव कुमार खत्री, सह-सचिव बृज-मोहन साह, कोषाध्यक्ष पार्थो बनर्जी, सुरेश बाकलीवाल, प्रवीण जैन, देवनारायण भगत, अमीत टिबड़ेवाल मौजूद थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
