रांची डीसी के औचक निरीक्षण से सदर अस्पताल में मचा हड़कंप, दवा नहीं मिलने पर प्रभारी को शोकॉज

Ranchi : रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री अचानक सदर अस्पताल पहुंच गए। डीसी के अचानक अस्पताल पहुंचने से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उन्होंने अस्पताल के अलग-अलग मरीजों का निरीक्षण किया और मरीजों से सीधे बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान डीसी ने इमरजेंसी वार्ड, सिक्योरिटी रूम और किचन-कैटरिंग की व्यवस्थाओं की … Read more

खुद कार चलाकर अस्पताल पहुंचा मरीज… इंजेक्शन के बाद मौत, रांची सदर अस्पताल में मचा बवाल

सदर अस्पताल

Ranchi : रांची के सदर अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद हड़कंप मच गया। बुढ़मू निवासी संतोष कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि संतोष खुद कार चलाकर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी … Read more

रिम्स में इलाज हुआ थोड़ा महंगा, 20 अप्रैल से OPD पर्ची 10 रुपये

रिम्स

Ranchi : रांची के रिम्स में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए एक अहम बदलाव होने जा रहा है। 20 अप्रैल से ओपीडी पंजीकरण शुल्क 5 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया जाएगा। यानी अब अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए पहले से दोगुना शुल्क देना होगा। यह फैसला शासी परिषद के पुराने निर्णय को लागू करते हुए लिया गया है।

बैठक में साफ निर्देश, समय पर लागू हों फैसले

इसको लेकर रिम्स के निदेशक प्रो. डॉ. राज कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में शासी परिषद के फैसलों और हाईकोर्ट के निर्देशों पर विस्तार से चर्चा हुई। निदेशक ने साफ कहा कि सभी फैसलों को तय समय के भीतर लागू करना जरूरी है और इसमें किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।

पहले भी उठा था प्रस्ताव, अब मिली मंजूरी

ओपीडी शुल्क बढ़ाने की बात पहले भी शासी परिषद की बैठक में आई थी। उस समय इस पर काफी चर्चा हुई और बाद में सहमति बन गई। अब जाकर इसे जमीन पर उतारा जा रहा है।

गरीब मरीजों की चिंता भी सामने आई

हालांकि इस फैसले को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति भी जताई थी। उनका कहना है कि रिम्स में बड़ी संख्या में गरीब और दूरदराज के मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में फीस बढ़ने से उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। कई मरीज यहां इसलिए आते हैं क्योंकि यहां इलाज सस्ता माना जाता है।

प्रबंधन का तर्क, व्यवस्था होगी बेहतर

रिम्स प्रबंधन का कहना है कि यह बढ़ोतरी बहुत मामूली है और इससे अस्पताल की सेवाओं को बेहतर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने उदाहरण दिया कि रांची के सदर अस्पताल में पहले से ही 10 रुपये पंजीकरण शुल्क लिया जा रहा है।

रोज हजारों मरीजों पर पड़ेगा असर

जानकारों का मानना है कि भले ही यह रकम कम लगे, लेकिन रोजाना हजारों मरीजों के आने से इसका असर साफ दिखेगा। खासकर उन लोगों पर ज्यादा असर पड़ेगा जो दूर गांवों से सस्ते इलाज की उम्मीद लेकर रिम्स पहुंचते हैं।

Also Read : BREAKING : रांची के चुटिया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़, 250 से ज्यादा सिलेंडर जब्त, दो हिरासत में (VIDEO)

रांची सदर अस्पताल में 305 बच्चों की हार्ट स्क्रीनिंग, 101 को सर्जरी की जरूरत

स्क्रीनिंग कैंप

Ranchi : रांची के सदर अस्पताल में जन्मजात दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए खास स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया। ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ प्रोग्राम के तहत आयोजित इस शिविर में राज्यभर से आए 305 बच्चों की जांच की गई। दो दिन चले इस कैंप का रविवार को समापन हुआ। 101 बच्चों को ऑपरेशन की जरूरत … Read more

सदर अस्पताल में 30 जून को लगेगी अत्याधुनिक डिजिटल मेमोग्राफी मशीन, ब्रेस्ट कैंसर जांच की मिलेगी सुविधा

सदर अस्पताल

Ranchi : महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सदर अस्पताल, रांची में 30 जून को अत्याधुनिक डिजिटल मेमोग्राफी मशीन ‘वीनस डीआरवी प्लस’ की स्थापना की जाएगी। यह जानकारी शुक्रवार को रोटरी क्लब ऑफ रांची द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में क्लब के प्रवक्ता प्रवीण राजगढ़िया ने दी। उन्होंने बताया कि यह पहल रोटरी क्लब ऑफ … Read more

हर मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा देना हमारा लक्ष्य : DC भजंत्री

रांची DC

Ranchi : रांची DC मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में सदर अस्पताल, रांची के सभागार में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, बुनियादी ढांचे का विकास और मरीजों की सुविधा बढ़ाना था। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय … Read more