सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए पत्रकारों पर थोप रही सेंसरशिप : भाजपा प्रवक्ता बिजय चौरसिया
Ranchi : झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा यूट्यूबर्स और पत्रकारों के सरकारी अस्पतालों में प्रवेश पर रोक लगाने के फैसले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि एक ओर राज्य के अस्पतालों में दलालों और बिचौलियों को खुली छूट दी जा रही है, वहीं सच्चाई उजागर करने वाले पत्रकारों पर पाबंदी लगाई जा रही है, जो लोकतंत्र और प्रेस की आज़ादी पर हमला है। बिजय चौरसिया ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए पत्रकारों पर सेंसरशिप थोप रही है। उन्होंने इसे “तानाशाही फरमान” बताते हुए तुरंत … Read More