देश के 40% युवा और महिला परिवर्तन के लिए इंडी गठबंधन को कर रहें वोट : कैलाश यादव

रांची : राजद चुनाव अभियान समिति के संयोजक गौतम सागर राणा ने धुर्वा स्थित राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव के आवासीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग बैठक किया. इस दौरान गौतम सागर राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के दौरान मुख्य एजेंडा से हटकर उलूल जुलूल और स्तरहीन बयानबाजी कर रहे हैं. देश में हिंदू मुस्लिम तुष्टिकरण करने के लिए धार्मिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं, लेकिन 4 चरणों के मतदान के लिए बीजेपी एनडीए को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसलिए हार के हताश में मुख्य मुद्दा को भटकाने की कोशिश कर रहे … Read More

मुखिया नीलम श्रीवास्तव के ससुर की हृदय गति रुकने से मौत

बोकारो : तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव के ससुर नंदकिशोर श्रीवास्तव का हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई. जो सिचाई विभाग से सेवा निवृत हों गए थे. वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री और एक पुत्र संतोष श्रीवास्तव (मुन्ना) को छोड़ कर चल बसे. उनके निधन की जानकारी मिलते ही तेनुघाट और आस पास के लोग काफी मर्माहत है. मौत की सूचना मिलते ही गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो तेनुघाट पहुंच कर उनके परिवार को सांत्वना दी. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, रमेंद्र कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार, प्रताप कुमार, प्रमोद सिंह, मिथलेश … Read More

जेपी नड्डा ने कहा- RJD मतलब रिश्वतखोरी, जंगलराज और दलदल…

पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक जनसभा को संबोधित किया. नड्डा ने यह बैठक शिवहर संसदीय क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी लवली आनंद के समर्थन में की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा. जनसभा में विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए नड्डा ने आरजेडी का मतलब बताया. उन्होंने कहा कि राजद में R का मतलब रिश्वतखोरी, J का मतलब जंगलराज और D का मतलब दलदल है. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने कोई जगह नहीं छोड़ी, … Read More

कारोबारी विष्णु अग्रवाल के मॉल में सर्वे करने पहुंची ईडी की टीम

रांची : जमीन घोटाले मामले में ईडी की टीम सर्वे करने पहुंची है. बुधवार की दोपहर तीन बजे ईडी की टीम जांच करने पहुंची है. मॉल के ऑफिस में मौजूद सभी कर्मचारियों को अंदर रखा गया है. सभी कर्मचारियों से पूछताछ चल रही है. बताया जा रहा कि ईडी की टीम मॉल का नक्शा और अमीन के साथ पहुंची है.   इसे भी पढ़ें: अदाणी फाउंडेशन ने तेरह जगहों पर की राहगीरों के लिए प्याऊ की व्यवस्था

अदाणी फाउंडेशन ने तेरह जगहों पर की राहगीरों के लिए प्याऊ की व्यवस्था

गोड्डा : अदाणी पावर लिमिटेड हमेशा अपने लोकहित के कार्यों के माध्यम से समुदाय कल्याण और सतत् विकास की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता रहा है. इसी क्रम में अदाणी फाउंडेशन द्वारा मोतिया स्थित पावर प्लांट से लेकर गोड्डा शहर के लगभग सभी भीड़-भाड़ वाली तेरह जगहों पर प्याऊ की व्यवस्था की गई है. दरअसल चिलचिलाती धूप, उमस व लू के चलते राहगीरों व बाजार आने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए दिक्कत उठानी पड़ रही थी. अब प्याऊ की व्यवस्था हो जाने से इस मार्ग पर आने-जाने वाले राहगीरों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा … Read More

मतदान संपन्न हो चुके जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी कराएं एंड सर्वे

रांची : लोकसभा चुनाव 2024 के झारखंड में होने वाले पांचवें, छठे एवं सातवें चरण के मतदान की व्यापक तैयारी सुनिश्चित करने से मतदान बेहतर होगा. वहीं मतदान दिवस को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था से मतदान प्रतिशत में इजाफा होगा. बेहतर मतदान के लिए चुनाव कार्य से जुड़े सभी लोग समेकित प्रयास करें. शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय औसत से कम मतदान वाले मतदान केन्द्रों पर फोकस करते हुए सुदृढ़ माइक्रो प्लान शीघ्र तैयार करें. दिव्यांग एवं शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं को उनके घर से मतदान केंद्र तक लाने एवं ले जाने के … Read More

बागबेड़ा फायरिंग मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा, हथियार और गोली बरामद

जमशेदपुर : बागबेड़ा थानांतर्गत गणेश नगर में विजय सिंह उर्फ मोनू पर फायरिंग मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले का मास्टरमाइंड बागबेड़ा निवासी कन्हैया सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले में मो. चांद और नीरज दुबे समेत उलीडीह में गुड्डू पांडे के घर पर भी फायरिंग करने वाले सिंटू सिंह, डेविड टोप्पो, सुनील रजक और ब्रजेश कुमार पांडेय भी पुलिस के हत्थे चढ़े है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक रिपीटर बंदूक, चार देसी पिस्टल एक देसी कट्टा, और कुल 102 राउंड गोली भी बरामद की है. बुधवार … Read More

बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, पैरा मिलिट्री के कई जवान घायल

मुजफ्फरपुर : जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सुजवलपुर चौक के पास बुधवार की दोपहर एक बस की ट्रक से सीधी टक्कर हो गयी. मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर आ रही अर्धसैनिक बलों के जवानों से भरी बस को एक ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी. इसमें कई सैनिक घायल हो गये. सभी घायल जवानों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घायल जवानों की संख्या एक दर्जन से ज्यादा है. इनमें से तीन की हालत गंभीर है. समस्तीपुर में चुनाव कराने के बाद सभी जवान बस से मुजफ्फरपुर आ रहे थे. बस में 36 जवान सवार थे जानकारी के … Read More

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को सुप्रीम कोर्ट से राहत, पिता के फातिहा में शामिल होने की दी इजाजत

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को राहत देते हुए उन्हें अपने पिता की फातिहा में शामिल होने की इजाजत दे दी है. मुख्तार अंसारी के निधन के बाद उनकी याद में 10 जून को फातिहा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कोर्ट ने अब्बास अंसारी को 11 और 12 जून को पुलिस हिरासत में अपने परिवार के साथ समय बिताने की इजाजत भी दे दी है. कोर्ट के आदेश के तहत अब्बास अंसारी को 9 जून की सुबह पुलिस हिरासत में कासगंज जेल से ग़ाज़ीपुर ले जाया जाएगा. 10 जून को प्रार्थना सभा (फातिहा) … Read More

‘इंडियन 2’ की रिलीज डेट में फिर हुआ बदलाव, इस दिन सिनेमाघरों में दे सकती है दस्तक

Mumbai : साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है. फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, इससे पहले भी फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली जा चुकी है. इस साल कई बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है. ‘कल्कि 2898 AD’ से लेकर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्मों की रिलीज डेट कई बार बदली जा चुकी है. अब कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ की रिलीज डेट भी बदल दी गई है. पहले यह फिल्म 13 जून 2024 को रिलीज … Read More