बागबेड़ा फायरिंग मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा, हथियार और गोली बरामद

जमशेदपुर : बागबेड़ा थानांतर्गत गणेश नगर में विजय सिंह उर्फ मोनू पर फायरिंग मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले का मास्टरमाइंड बागबेड़ा निवासी कन्हैया सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले में मो. चांद और नीरज दुबे समेत उलीडीह में गुड्डू पांडे के घर पर भी फायरिंग करने वाले सिंटू सिंह, डेविड टोप्पो, सुनील रजक और ब्रजेश कुमार पांडेय भी पुलिस के हत्थे चढ़े है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक रिपीटर बंदूक, चार देसी पिस्टल एक देसी कट्टा, और कुल 102 राउंड गोली भी बरामद की है. बुधवार को सभी को जेल भेज दिया गया है.

कोलकाता से हुई गिरफ्तारी

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सभी आरोपी कोलकाता में छिपे हुए है इसके बाद डीएसपी भोला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने कोलकाता पुलिस की मदद से कोलकाता के बागयूटी थाना क्षेत्र के लोकनाथ अपार्टमेंट में छापेमारी की. इस दौरान नीरज दुबे, डेविड टोप्पो, मो चांद, सिंटू सिंह और बृजेश कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया. इसके अलावा पुलिस ने सुनील रजक को जमशेदपुर से ही गिरफ्तार किया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इसे भी पढ़ें: बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, पैरा मिलिट्री के कई जवान घायल

Leave a Comment