बिहार में बिना टिकट के यात्रा कर रहे यात्रियों से रेलवे ने वसूले 31 करोड़ रुपये, शीर्ष पर दानापुर मंडल

पटना : पूर्व मध्य रेलवे में चालू वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल से 14 मई तक अनियमित यात्रा के कुल 4 लाख 87 हजार 600 मामले सामने आये, जिनसे लगभग 31 करोड़ 55 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किये गये. इसके लिए सभी पांच मंडलों में अधिकारियों की अलग-अलग टीमें बनाकर स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के फलस्वरूप रेलवे को यह उपलब्धि हासिल हुई है. यह पूरे भारत में बिना टिकट यात्रियों से सबसे अधिक वसूली है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि दानापुर … Read More

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की पीएमएलए कोर्ट में पेशी, भेजे गये 6 दिनों की रिमांड पर

रांची : टेंडर कमीशन मामले में गिरफ्तार ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को आज पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश किया गया. ईडी ने पूछताछ की जरूरत बताई और 14 दिनों के रिमांड की मांग की, लेकिन कोर्ट ने 6 दिनों के रिमांड की ही स्वीकृति दी है. रिमांड की अवधि कल से शुरू होगी. मालूम हो कि मंत्री आलमगीर आलम को छह घंटे की पूछताछ के बाद बुधवार को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद मेडिकल जांच करायी गयी और फिर उन्हें रात में ईडी दफ्तर में रखा गया. सुबह फिर मेडिकल टीम ईडी दफ्तर पहुंची और … Read More

चुनाव ड्यूटी पर 50 जवानों को लेकर जा रही बस गड्ढे में पलटी, 25 जख्मी

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर एनएच 28 के सुजावलपुर चौक के पास जवानों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई और खाई में गिर गई. हादसे में करीब 20 से 25 जवान घायल हो गए हैं. इनमें से छह-सात जवान गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेजा गया. बस चालक ने खो दिया नियंत्रण यह हादसा सकरा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर एनएच 28 पर रात 11:10 बजे हुआ. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सकरा थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल जवान को दुर्घटनाग्रस्त बस से … Read More

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा

नई दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और फुटबॉल हीरो सुनील छेत्री 6 जून को कुवैत के खिलाफ विश्व कप क्वालीफाइंग मैच के बाद संन्यास ले लेंगे. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है. 39 साल के सुनील छेत्री ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में की थी और तब से लेकर आज तक उन्होंने अपने देश के नाम कई उपलब्धियां दर्ज कराई हैं. छेत्री ने एक इमोशनल पोस्ट में बताया कि वह 6 जून को वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग मैच के बाद संन्यास ले लेंगे. I’d like to say something… pic.twitter.com/xwXbDi95WV … Read More

छपरा के मदरसा में बम धमाका, मौलाना ने की फेंकने की कोशिश तो हुआ विस्फोट, दो घायल

Saran : गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर गांव स्थित एक मदरसे में अचानक विस्फोट हो गया. इस हादसे में मौलाना और एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये. धमाके की गूंज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. यहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. ये दोनों एक ही मदरसे में रहते थे. उनकी पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओलहनपुर गांव निवासी मौलाना इमामुद्दीन और 15 वर्षीय नूर आलम के रूप में की गयी. नूर मुजफ्फरपुर जिले के रहने … Read More

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का निधन, लंबे समय से जूझ रही थीं कैंसर से

नई दिल्ली : जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का निधन हो गया. वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और इलाज के दौरान गुरुवार सुबह 3 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली. अंतिम समय में उनके पति नरेश गोयल उनके साथ रहे. दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद नरेश गोयल को हाल ही में अपनी पत्नी से मिलने के लिए सशर्त जमानत दी गई थी. उसने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि उसकी पत्नी कैंसर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित है और वह उसके साथ रहना चाहता है. गौरतलब है कि नरेश … Read More

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की आज पीएमएलए कोर्ट में होगी पेशी

रांची : टेंडर कमीशन मामले में गिरफ्तार ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को आज पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा. इस दौरान ईडी कोर्ट से रिमांड की मांग करेगी. बुधवार को ईडी ने दो दिनों की पूछताछ के बाद मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया. झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम से दूसरे दिन पूछताछ के बाद ईडी ने कार्रवाई की है. गौरतलब है कि ईडी ने 12 मई को मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के घर से 35.23 करोड़ नगद मामले में पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था. … Read More

सीएम अरविंद केजरीवाल आज जमशेदपुर में करेंगे चुनावी सभा, कल्पना सोरेन और विनोद सिंह के लिए करेंगे वोट की अपील

रांची : सीएम अरविंद केजरीवाल आज (16 मई) झारखंड के दो लोकसभा सीटों पर चुनावी सभा करेंगे. गांडेय में विधानसभा प्रत्याशी कल्पना सोरेन और कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी विनोद सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं जमशेदपुर सीट से झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. हेमंत सोरेन को सीएम पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए था-केजरीवाल बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद शनिवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन को झारखंड के मुख्यमंत्री पद … Read More

Aaj Ka Rashifal : 16 May 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

मेष :  संतान के लिए दिन शुभ है. पंचम भाव मे चन्द्रमा है. नए स्थान पर घूमने का आनंद प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. नौकरी मे कोई नया विचार क्रियान्वित हो सकता है. कार्य की प्रशंसा होगी. वृष :  हृदय रोग से बचाव आवश्यक है. कार्य की सफलता के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगे. गलतफहमी से विवाद हो सकता है. भावनाओं पर अंकुश आवश्यक है. हितशत्रुओं से सावधान रहें. कारोबार ठीक चलेगा. मिथुन :  सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आय में वृद्धि होगी. कोई बड़ा कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. निवेश शुभ फल देगा. समय … Read More

14 लोगों को दिया गया CAA के तहत नागरिकता प्रमाण पत्र, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी

नई दिल्ली : नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) के तहत नागरिकता प्रमाणपत्र का पहला सेट बुधवार को राजधानी दिल्ली में 14 शरणार्थियों को सौंपा गया. केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने उन्हें ये प्रमाणपत्र सौंपे. इससे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए गैर-मुस्लिम अप्रवासियों को भारतीय राष्ट्रीयता देने की प्रक्रिया शुरू हुई. गृह मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी दी है. इस साल 11 मार्च को देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू हुआ. नागरिकता संशोधन बिल 2019 संसद से पास हो गया. बाद में इस बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई. सीएए के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान … Read More