रामगढ़ : रामगढ़ के अरगड्डा जीएम ऑफिस गिद्दी मुख्य सड़क के केडी कंपनी के पास शनिवार शाम करीब 4 बजे सीसीएल में चलने वाले बोलेरो व मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार सीसीएल कर्मी सह तेलियाटांड़ सिरका निवासी बबलू महतो घायल हो गए. दुर्घटना के बाद लोगों के मदद से घायल को सीसीएल नईसराय अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल रहा. वहीं दुर्घटना के बाद मृतक के पुत्र, परिजन, मित्र अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में लग गए. दुर्घटना के बाद पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बोलेरो को थाने ले गई.

Previous Articleभारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, रोहित ने बनाए 86 रन
Next Article दो कार में सीधी टक्कर, दो लोग घायल
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
