नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मैच शनिवार, 14 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भी टीम को बधाई दी है. मैच में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने शानदार बैटिंग करते हुए 86 रन बनाए. जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ़ द मैच बने. इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर ऑल आउट हुई. पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने 50 और मोहम्मद रिजवान ने 49 रन बनाए. जसप्रीत बुमराह,मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए. भारत के प्लेइंग इलेवन में इशान किशन की जगह शुभमन गिल की वापसी हुई. पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ. रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है.
भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, रोहित ने बनाए 86 रन

Previous Articleअज्ञात बीमारी से दो की मौत, सूचना पर पहुंचे विधायक इरफान
Next Article बोलेरो व बाइक की टक्कर में एक की मौत
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
