बोकारो: बोकारो जिला के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के फुसरो धनबाद मार्ग के झरनाडीह चेक पोस्ट के समीप दो कार में आमने सामने टक्कर हो गई. जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को चंद्रपुरा के डीवीसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. दोनों की गाड़ी संख्या बीआर 17 ई 2454 और जेएच 09 एजे 1112 है. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को रोड से किनारे कर दिया ताकि यातायात में लोगो को कोई परेशानी ना हो. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Previous Articleबोलेरो व बाइक की टक्कर में एक की मौत
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
