जामताड़ा : जामताड़ा में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया. यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तनवीर आलम के नेतृत्व में करमटांड़ प्रखंड के कदरूडीह गांव में एक आदिवासी बच्ची से केक कटवाया गया. इसके बाद सभी बच्चों के बीच कॉपी-कलम का वितरण किया गया. तनवीर आलम ने कहा कि आज हम लोग पहली बार अपने युवा हीरो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन सुदूरवर्ती आदिवासी गांव में मना रहे हैं. राहुल गांधी ने जिस तरह से पूरे देश में पदयात्रा निकालकर देश को जोड़ने का काम किया है उसी तरह हम भी शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्र में आदिवासी बच्चे-बच्चियों के बीच उनका जन्मदिन मना कर उस पदयात्रा की सार्थकता को सिद्ध कर रहे हैं.

Previous Articleरामगढ : वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
