रांची : रांची लोकसभा से कांग्रेस कैंडिडेट यशस्विनी सहाय ने पूरे परिवार के साथ मतदान किया. पिता सुबोधकांत सहाय और मां रेखा सहाय ने एक साथ धुर्वा सेक्टर 3 स्थित एचईसी महिला समिति कैंपस के मतदान केंद्र पर वोट डाला. वोट डालने से पहले यशस्विनी ने हिनू शनि मंदिर और दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बीजेपी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली मतदाता पर्ची बांटने का आरोप लगाया. उन्होंने चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है.
धुर्वा में यशस्विनी ने डाला वोट, पिता सुबोधकांत ने भी किया मतदान

Next Article धोनी ने पत्नी साक्षी और माता-पिता के साथ किया मतदान
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
