रांची : लिव इन रिलेशन में रह रही युवती ने की खुदकुशी, मौके से मिला सुसाइड नोट

Joharlive Team

रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र के साकेत नगर की रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। युवती साकेत नगर में संतन राज नाम के युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शनिवार की दोपहर परिवार में किसी बात को लेकर फोन पर युवती का झगड़ा हुआ। इसके बाद दोपहर में ही उसने किचन में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद डोरंडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, युवती के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि वह संतन को अपना पति मानती है। दोनों परिवार के बीच के विवाद के कारण वो आत्महत्या कर रही है।

पुलिस को आशंका है कि युवती और उसके प्रेमी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। जिसके बाद उसने आत्महत्या की होगी। हालांकि पुलिस प्रेमी संतन राज से पूछताछ कर रही है। युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है और जांच जारी है।

Leave a Comment