जमीन विवाद में महिला को जिंदा जलाया, 80% झुलसी

बोकारो : मराफरी थाना क्षेत्र के डुमरो गांव में भूमि विवाद में अपराधियों ने महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया है. महिला जली अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हैं.

बताया जा रहा कि महिला 80 प्रतिशत जल चुकी है, जिसे ग्रामीणों द्वारा लाकर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. महिला की पहचान अनीशा अली के रूप में की गई हैं. पीड़ित महिला का पुत्र इम्तियाज अली ने बताया कि 20-25 की संख्या में आए लोगों ने मेरी मां के शरीर पर तेल छिड़कर उसे जला दिया है, विरोध करने पर सभी को भी जलाने की धमकी दी जाने लगी. उसने बताया अपराधी घर खाली करने के लिए कह रहे थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इसे भी पढ़ें: बेटा, बीवी समेत आजम खान फिर पहुंचे जेल, जानें अब क्या हुआ

Leave a Comment