रांची : झुंड से भटककर एक जंगली हाथी रांची शहर में शनिवार आधी रात को घुस आया. करीब दो घंटे तक झारखंड विधानसभा के आसपास हाथी घूमता रहा. इस दौरान आसपास में रहने वाले लोग डरे हुए थे. हाथी को भगाने के लिए पुलिस का काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने सायरन बजाकर और पटाखे फोड़कर जंगली हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा. पुलिस को देर रात करीब 12.30 बजे सूचना मिली कि विधानसभा के पास मैदान में जंगली हाथी आ गया है. स्थानीय लोग उसे भगाने का प्रयास कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. वहीं वन विभाग की माने नगड़ी के पास जंगल में हाथियों का झुंड घूम रहा है. उस झुंड में से एक हाथी भटककर विधानसभा के पास पहुंच गया था. हालांकि, देर रात होने और सड़क पर भीड़ न होने के कारण हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और स्थानीय लोगों ने धैर्य के साथ हाथी को भगाने में सहयोग किया.
आधी रात को झारखंड विधानसभा पहुंच गया जंगली हाथी, देखें फिर क्या हुआ

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
