पत्नी की गला काटकर कर दी ह’त्या, ट्रेन पकड़कर पति हो गया फरार

पलामू: जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के कुंड मोहल्ले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पति घटनास्थल से फरार हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों के अनुसार, आरोपी सहाबू अंसारी और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. दोनों के बीच कई बार सुलहनामा भी हुआ और विवादों का समाधान खोजने की कोशिश की गई. सहाबू अंसारी दिल्ली में नौकरी करता था और 10 दिन पहले ही अपने घर लौटा था. रविवार की रात को उसने अपनी पत्नी के साथ था. इस दौरान उसने बहाने से अपनी बहू को नीचे भेजा और अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी.

मृतक की बहू के मुताबिक सहाबू ने रात एक बजे रेलवे स्टेशन पर अपने बेटे गुड्डू से मुलाकात की. गुड्डू के अनुसार, पिता ने उसे बताया कि वह वाराणसी जा रहे हैं, इसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर दिया. सुबह जब परिजन दूसरी मंजिल पर पहुंचे, तो देखा कि महिला का गला कटा हुआ था. परिजन तुरंत महिला को अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

Leave a Comment