किसने चालू किया था पेस्टल ब्राइड का ट्रेंड, 90s में हुई थी शुरुआत… 

Johar live desk: आजकल पेस्टल रंग के लहंगे पूरे देश भर की दुल्हनें पहन रही हैं। साल 2017 में जब से अनुष्का शर्मा का शादी का लहंगा वायरल हुआ है, तब से  हल्के रंग के शादी के लहंगे लोगों के दिलों में बस गए हैं। सिर्फ अनुष्का शर्मा ही नहीं, बल्कि आलिया भट्ट, अथिया शेट्टी, कियारा आडवाणी, करिश्मा तन्ना और परिणीति चोपड़ा जैसी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने पेस्टल रंग के शादी के लहंगे और साड़ियां पहनी हैं। हालांकि, हल्के रंग के लहंगे पहनने के मामले में अनुष्का असली ट्रेंडसेटर नहीं हैं। अनुष्का शर्मा की शादी से 14 साल पहले एक अभिनेत्री ने लाल रंग के ब्राइडल लुक को छोड़कर अपनी शादी के लिए गुलाबी रंग का लहंगा चुना। क्या आप जानते हैं कि ये हसीना हैं कौन?

तो ये थी वो हसीना

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हम बात कर रहे हैं कपूर खानदान की पहली महिला सुपरस्टार करिश्मा कपूर की। करिश्मा ने अपनी शादी में गुलाबी रंग का लहंगा पहना था और हीरे की ज्वैलरी से अपने लुक को पूरा किया था। भारी-भरकम पंजाबी कलीरे उनके शादी के लुक का मुख्य आकर्षण थे। इसके अलावा उन्होंने हल्के मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं एक्ट्रेस के पति संजय कपूर बेज कलर की शेरवानी में नजर आए थे।

करियर के चरम पर करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से शादी की। यह ध्यान देने वाली बात है कि करिश्मा पहले अमिताभ बच्चन के बेटे और अभिनेता अभिषेक से शादी कर रही थीं। उनकी सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन कथित तौर पर करिश्मा की मां के हस्तक्षेप के कारण इस जोड़े ने अपनी शादी से पहले ही रिश्ता तोड़ दिया। बाद में साल 2003 में करिश्मा ने व्यवसायी संजय कपूर से शादी की, जो साल 2016 तक ही चल सकी और फिर दोनों का तलाक हो गया। दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। नहीं चली शादी

शादी टूटने के बाद करिश्मा कपूर और संजय दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। कोर्ट में भी ये मामला लंबा खिंचा था। एक्ट्रेस ने अपने पति कई ऐसे आरोप भी लगाए, जिससे लोगों के होश उड़ गए। तलाक के बाद दोनों सालों तक टच में भी नहीं थे। संजय की तीसरी शादी के बाद वो करिश्मा के साथ दोबारा नजर आए। अब दोनों अपने बच्चों का सह-पालन कर रहे हैं। करिश्मा को एक बड़ी रकम गुजारा भत्ता के रूप में दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें संजय के पिता का खार वाला घर मिला और उन्होंने अपने बच्चों के लिए 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे, जिससे हर महीने लगभग 10 लाख रुपये की आय होती थी। आखिरी बार एक्ट्रेस ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आई थीं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Also read: फिल्म ‘यारियां’ फेम एक्टर हिमांश कोहली अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment