झारखंड में 18 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ले ली है। मंगलवार को राजधानी रांची में तेज आंधी और बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शहर के कई इलाकों में तेज हवा के चलते बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर पड़े, जिससे कई रास्तों पर आवाजाही प्रभावित हुई। कुछ जगहों पर पेड़ कारों और ई-रिक्शा पर भी गिर गए, जिससे नुकसान की खबर है। अचानक बदले मौसम ने लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। सिर्फ रांची ही नहीं, हजारीबाग, बोकारो और जमशेदपुर में भी तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। कई इलाकों में लोग बारिश से बचने के लिए जहां-तहां शरण लेते दिखे। तेज हवा की वजह से बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

13 और 14 मई को इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 13 और 14 मई को झारखंड के अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और कोडरमा को छोड़कर बाकी जिलों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके साथ बादल गरजने, वज्रपात और बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

15 मई को ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी का खतरा ज्यादा

15 मई को मौसम और ज्यादा उग्र हो सकता है। मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, दुमका, जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। इसके साथ गरज-चमक, वज्रपात और बारिश भी हो सकती है। ऐसे में खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और कमजोर ढांचों के आसपास रहने से बचने की सलाह दी गई है।

18 मई तक बदला-बदला रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 18 मई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। 17 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 18 मई को भी उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। यानी आने वाले कुछ दिन लोगों को मौसम के उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहना होगा।

पलामू में गर्मी का सितम, पारा 41 डिग्री के पार

एक तरफ राज्य के कई हिस्सों में बारिश से राहत मिली, तो दूसरी तरफ पलामू में गर्मी का कहर जारी है। मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान मंगलवार को 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दो महीने के भीतर यह दूसरी बार है जब मेदिनीनगर का तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचा है। वहीं बोकारो में बारिश के असर से तापमान गिरकर 32.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पिछले 24 घंटे की तुलना में 2.4 डिग्री कम है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Also Read : झारखंड में फिर मौसम का वार, 13-14 मई के लिए येलो अलर्ट जारी

Leave a Comment