धनबाद : कतरास दुर्गा कॉलोनी की महिलाओं ने जल समस्या को लेकर कतरास बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 4 कार्यालय के मुख्य द्वार के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. कॉलोनी की महिलाओं ने काफी संख्या में बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रही महिला जानकी देवी ने बताया कि विगत दस सालों से कॉलोनी के लोग पानी की समस्या से परेशान हैं. जिसको लेकर कॉलोनी की महिलाएं लगातार आंदोलनरत हैं. लेकिन,आज तक यहां के लोगों को पानी नहीं मिला. अगर बीसीसीएल प्रबंधन जल समस्या को दूर नहीं करता हैं तो महिलायें कोयला भवन में धरना देने को बाध्य होगी. मौके पर सरिता देवी, कालो देवी, मुन्नी देवी, मोहरी देवी, सीमा विश्वकर्मा, उर्मिला देवी,रीता देवी,आशा देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं.
कतरास में पानी की समस्या, महिलाओं ने BCCL के विरोध में किया प्रदर्शन

Previous Articleहेमंत सरकार राज्य को गर्त में धकेल रही : बाबूलाल
Next Article ग्रामीणों ने 2 गौ तस्करों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
