Ranchi : रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना में एक बड़ा खुलासा हुआ है। कुल 26,501 मत अस्वीकृत कर दिए गए हैं। यह संख्या कई वार्डों में जीत-हार के अंतर से कहीं अधिक है। सवाल उठ रहे हैं कि अगर मतदाता थोड़ी सावधानी बरतते, तो कई वार्डों का चुनाव परिणाम अलग हो सकता था।
रद्द वोटों के पीछे की वजहें
विश्लेषकों का कहना है कि इस बार बड़ी संख्या में मत तकनीकी कारणों से रद्द हो गए। कई मतदाताओं ने चुनावी मुहर की जगह अंगूठा लगाना या सादा बैलेट पेपर छोड़ देना जैसी चूक की। कुछ लोग एक से अधिक स्थान पर मुहर लगा बैठे, तो कुछ ने मतपत्र लेते समय हस्ताक्षर की बजाय अंगूठे की स्याही का बैलेट पर लग जाने से अपने वोट को अमान्य कर दिया। इन छोटी-छोटी चूकों ने हजारों मतों को बेकार कर दिया।
कम अंतर, ज्यादा रद्द वोट
चुनाव परिणामों का विश्लेषण बताता है कि कई वार्डों में जीत का अंतर बेहद कम रहा, जबकि अस्वीकृत मत सैकड़ों में थे। अगर इनमें से कुछ मत वैध होते, तो नतीजे बदल सकते थे।
इन 7 वार्डों का गणित
-
वार्ड 2: अंतर 97 वोट, रद्द मत 687
-
वार्ड 14: अंतर 96 वोट, रद्द मत 532
-
वार्ड 33: अंतर 74 वोट, रद्द मत 453
-
वार्ड 38: अंतर सिर्फ 26 वोट, रद्द मत 441
-
वार्ड 40: अंतर 130 वोट, रद्द मत 301
-
वार्ड 29: अंतर 121 वोट, रद्द मत 276
-
वार्ड 53: अंतर 204 वोट, रद्द मत 465
वार्ड 38 में केवल 26 मतों के अंतर से जीत-हार तय हुई, जबकि 441 वोट अस्वीकृत हो गए। वार्ड 2 और 14 में भी जीत का अंतर 100 से कम था, लेकिन रद्द वोट सैकड़ों में थे।
जागरूकता की कमी बनी बड़ी वजह
चुनाव प्रक्रिया से जुड़े जानकार मानते हैं कि बैलेट पेपर मतदान में मतदाताओं को पर्याप्त दिशा-निर्देश नहीं मिलने की वजह से इतनी बड़ी संख्या में वोट रद्द हुए। कई मतदाता मुहर सही स्थान पर नहीं लगा पाए तो कई जगह प्रक्रिया की छोटी-छोटी तकनीकी शर्तों का पालन नहीं किया गया।
वार्डवार अस्वीकृत वोट
-
वार्ड 1 – 408
-
वार्ड 2 – 687
-
वार्ड 3 – 442
-
वार्ड 4 – 609
-
वार्ड 5 – 750
-
वार्ड 6 – 336
-
वार्ड 7 – 486
-
वार्ड 8 – 516
-
वार्ड 9 – 460
-
वार्ड 10 – 675
-
वार्ड 11 – 546
-
वार्ड 12 – 394
-
वार्ड 13 – 586
-
वार्ड 14 – 532
-
वार्ड 15 – 593
-
वार्ड 16 – 731
-
वार्ड 17 – 273
-
वार्ड 18 – 293
-
वार्ड 19 – 389
-
वार्ड 20 – 303
-
वार्ड 21 – 372
-
वार्ड 22 – 904
-
वार्ड 23 – 858
-
वार्ड 24 – 308
-
वार्ड 25 – 151
-
वार्ड 26 – 403
-
वार्ड 27 – 546
-
वार्ड 28 – 699
-
वार्ड 29 – 276
-
वार्ड 30 – 341
-
वार्ड 31 – 368
-
वार्ड 32 – 529
-
वार्ड 33 – 453
-
वार्ड 34 – 780
-
वार्ड 35 – 601
-
वार्ड 36 – 836
-
वार्ड 37 – 763
-
वार्ड 38 – 441
-
वार्ड 39 – 402
-
वार्ड 40 – 301
-
वार्ड 41 – 263
-
वार्ड 42 – 363
-
वार्ड 43 – 278
-
वार्ड 44 – 257
-
वार्ड 45 – 478
-
वार्ड 46 – 453
-
वार्ड 47 – 547
-
वार्ड 48 – 520
-
वार्ड 49 – 482
-
वार्ड 50 – 784
-
वार्ड 51 – 237
-
वार्ड 52 – 625
-
वार्ड 53 – 465
कुल रद्द मत: 26,501
Also Read : रांची डिप्टी मेयर की दौड़ में जुटे सभी दल, होली के बाद मचेगी असली हलचल

