गिरिडीह: जमीन विवाद में हिंसक झड़प, एक की मौत, 8 घायल

Joharlive Team

गिरिडीह। गावां थाना इलाके के बेंड्रो में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इस घटना में एक की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हैं। मृतक 65 वर्षीय हुलास यादव है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घायलों में एक पक्ष के दरोगी यादव और अर्जुन यादव हैं।दूसरे पक्ष के घायलों में प्रमिला देवी, सहदेव यादव, सुरेश यादव, अजय प्रसाद यादव, जागेश्वर प्रसाद यादव शामिल हैं. इनमें प्रमिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सभी को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि जमीन के एक टुकड़े को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। झड़प में दोनों ओर से लोग घायल हो गए और सभी को गावां स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हुलास को गिरिडीह शहर स्थित सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बाद में शव को लेकर परिजन थाना पहुंचे।

इस बीच घटना की सूचना पर पहुंची गावां थाना पुलिस ने दो आरोपी जागेश्वर यादव और सुरेश यादव को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा ने घटना की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Leave a Comment