अज्ञात अपराधियों ने 38 साल के बिल्डिंग मेटेरियल सप्लायर की चाकू मारकर की हत्या, मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस

सरायकेला: अज्ञात अपराधियों ने बीती रात घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि आपसी वर्चस्व में शख्स की हत्या की गई है. हालांकि शख्स पर आपराधिक मामला भी दर्ज था. हाल में ही वह जमानत पर छूटा था. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मामला आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतवहिनी का है. जहां 38 वर्षीय कार्तिक गोप की चाकू मार कर हत्या कर दी गई. कार्तिक की हत्या उसके घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर की गयी है. कार्तिक गोप पहले आदित्यपुर स्थित आशियाना में रहता था और वहां से अपना बिल्डिंग मेटेरियल सप्लाई का बिजनेस करता था लेकिन, कुछ दिनों से सतवहनी में भाड़े पर रहकर गिट्टी, बालू और ईंट की सप्लाई का काम कर रहा था.

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि गिट्टी, बालू और ईंट के सप्लाई में काफी प्रतिद्वंदिता है, शायद इसी में आपसी वर्चस्व को लेकर कार्तिक की हत्या की गई है. इसके अलावा कार्तिक गोप हाल ही में आर्म्स एक्ट मामले में जमानत पर छूटा था और इस पर आपराधिक मामले भी दर्ज थे. जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर 2015 को सालडीह बस्ती मैदान में हुए हत्याकांड में भी वह आरोपी था. फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Leave a Comment