केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती

Joharlive Desk

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। गृहमंत्री ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उन्होंने कहा, ‘कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।’

केंद्रीय गृह मंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘अमितजी, हर चुनौती के सामने आपकी दृढ़ता और इच्छाशक्ति एक मिसाल रही है। कोरोना वायरस की इस बड़ी चुनौती पर भी आप निश्चित रूप से विजय प्राप्त करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है। आप जल्द से जल्द स्वस्थ हों, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Leave a Comment