AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
Jamtara : जामताड़ा जिले में रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। नारायणपुर थाना क्षेत्र के दलदला मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर घूमती वैन से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, लोहारंग गांव निवासी 22 वर्षीय मंगल हेंब्रम अपने दोस्त 19 वर्षीय दीपक हांसदा के साथ बोरवा में एक शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान दलदला मोड़ के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और सामने खड़ी घूमती वैन से सीधी टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार कि सड़क पर गिर पड़े दोनों
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े। दोनों युवक सड़क पर गंभीर हालत में पड़े थे। स्थानीय ग्रामीणों ने बिना देर किए दोनों को उठाया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। एक बार फिर तेज रफ्तार सड़क हादसे की बड़ी वजह बनकर सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors