बोकारो: रांची हाईवे पर जरीडीह थाना क्षेत्र में जैनामोड के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई. तेज गति से आ रही बंगाल नंबर की कार ने सड़क किनारे खड़े बाइक चालक को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों युवकों की जान चली गई. मृतक युवकों की पहचान पेटरवार थाना क्षेत्र के तूपकाडीह निवासी के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही जरीडीह थाना का पीसीआर वाहन मौके पर पहुंचा और कार चालक को हिरासत में ले लिया. हालांकि, इस कार्रवाई से गुस्साए स्थानीय लोगों ने प्रशासन की गाड़ी पर पथराव किया. घटनास्थल पर जरीडीह और बालीडीह थाना प्रभारी पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया है. प्रशासन मामले को शांत करने के लिए प्रयासरत है.
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौ’त, कार चालक हिरासत में

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
