हजारीबाग: हजारीबाग बगोदर मुख्य मार्ग अमृत नगर में विशाल पेड़ गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जाता है कि दो स्कूटी सवार झुमरा की ओर से हजारीबाग की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान अचानक सड़क पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया और इसी पेड़ की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए. दोनों घायल सरौनी गांव के बताए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि सड़क के किनारे कई ऐसे सूखे पेड़ है जो हमेशा हादसों को आमंत्रण दे रहा है. उसे हटा कर आवागमन को सुरक्षित करें.
बगोदर मुख्य मार्ग पर गिरा विशाल पेड़, चपेट में आने से दो घायल

Next Article सारण और जमुई में वज्रपात से 4 लोगों की मौ’त
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
