गोड्डा : कांग्रेस की महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के पिता का आज निधन हो गया है. उनके पिता अरुण पांडेय काफी लंबे समय से बीमार थे. उन्होंने रांची के रामप्यारी अस्पताल में अंतिम सांस ली. बता दें कि अरुण पांडेय खुद भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं. कांग्रेस भवन में उनका पार्थिव शरीर लाया जाएगा जहां उन्हें कॉंग्रेसी नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी.
महगामा विधायक दीपिका पांडेय को पितृ शोक, कांग्रेस भवन में दी जाएगी श्रद्धांजलि

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
