आज है देवशयनी एकादशी, बनी रहेगी भगवान की कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आज है। देवशयनी एकादशी महत्वपूर्ण योग में मनाया जा रहा है। आज गुरुवार का दिन है। सूर्य दक्षिणायन है। वर्षा काल होने के साथ ही राहु काल 1:30 बजे से 3 बजे तक रहेगा। एकादशी तिथि और रात्रि 2:45 तक रहेगी। इसके उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ होगा। स्वाति नक्षत्र 4:30 बजे तक रहेगा। इसके उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ होगा। सिद्धि योग आज रात्रि 3:43 तक रहेगा। चंद्रमा आज दिन और रात तुला राशि में संचार करेंगे। सूर्योदय 5:26 पर हुआ है जबकि सूर्यास्त 7:23 पर होगा। ब्रह्म मुहूर्त 4:06 से 4:46 तक था। अभिजीत मुहूर्त 11:57 से 12:52 तक रहेगा। विजय मुहूर्त 2:44 से 3:40 तक रहेगा जबकि गोधूलि बेला 7:22 से 7:42 तक रहेगी।

आज के ग्रहों की बात करें तो गुरु और राहु मेष राशि में विराजमान हैं। शनि और बुध मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र और मंगल कर्क राशि में हैं। चंद्रमा और केतु तुला राशि में है जबकि वक्री शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं 12 राशियों का भविष्यफल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मेष :- छठा चन्द्र राहु से प्रभावित है। ऋण लेने से बचे। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। समाज में आपके कार्यों की आलोचना होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। संकटमोचन का पाठ करें।

वृष :- अपनों के प्रति जिमेवारी पूरी होगी। मेहनत से सफलता मिलेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। फल का दान करें।

मिथुन :- मानसिक तनाव होगा। कोई पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कर्क :- किसी वरिष्ट से मुलाकात होगा। समय अनुकूल है। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्ययों में कमी करना चाहिए।

सिंह : आय होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

कन्या :- कार्य होने से मानसिक संतुष्टि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तुला :- दिखावा में खर्च होगा। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें। प्रसन्नता रहेगी। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। सूर्य को बल दे।

वृश्चिक :- पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। शनि को खुश रखें जिससे प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से मतभेद। व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

धनु :- किसी वरिष्ट से मुलाकात होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से हानि होगी। आय कम होगी। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है। व्यापारिक निर्णय जल्दबाजी में न लें।

मकर :- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। प्रमाद न करें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग हैं।

कुंभ :- समय अनुकूल है। शत्रु परास्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या रह सकती है।

मीन :- रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। आय में अधिक व्यय से मनोबल कमजोर पड़ सकता है। कार्य, व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। गुरु मंत्र जापे।

Leave a Comment