JoharLive Teem : झारखंड की उपराजधानी जिसे घार्मिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बनियारा गांव के पास कावरियों से भरा ऑटो हाइवा की चपेट में आ गया जिसमें ऑटो सवार तीन कावंरियों की मौके पर मौत हो गई जबकि पांच घालय हैं। इन्हें सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक सभी कांवरिया दुमका स्थित बासुकीनाथ धाम में जल चढ़ाकर देवघर लौट रहे थे। ये लोग ऑटो में सवार थे। रास्ते में बनियारा गांव के पास पीछे से आ रहे हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही इसमें सवार तीन कांवरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 5 घायल कांवरियों को सरैयाहाट स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान तरुण, सुभाष और अरुण के रूप में हुई है। सभी बिहार के पूर्णिया के टिकापट्टी के सपहा गांव के रहने वाले थे। सोमवार को ये लोग गांव से ऑटो से देवघर के लिए निकले थे। मंगलवार को बैद्यनाथ धाम में पूजा करने के बाद बुधवार को बासुकीनाथ धाम में पूजाकर सभी देवघर लौट रहे थे।
Previous Articleझारखंड और बिहार में आकाशीय बिजली का कहर : 51 लोगों की मौत
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
