AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
Koderma : कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के नंदूडीह गांव में बीती देर रात आसमानी आफत टूट पड़ी। तेज बारिश और गरज-चमक के बीच हुए वज्रपात ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात जब तेज बारिश और बिजली कड़कड़ रही थी, तब लोग अपने-अपने घरों में सुरक्षित बैठे थे। उसी दौरान नंदूडीह गांव में रहने वाले प्रदीप यादव की पत्नी सरस्वती देवी (37), उनका 15 साल का बेटा अंकित कुमार और बुआ मुंद्रिका देवी (45) घर के कमरे में खिड़की के पास बैठे थे। इसी दौरान अचानक तेज वज्रपात हुआ और बिजली घर के लोहे के ग्रिल वाली खिड़की पर गिर गई। लोहे के संपर्क में आने के कारण करंट तेजी से पूरे कमरे में फैल गया और तीनों उसके संपर्क में आ गए। हादसा इतना तेज था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
शादी की खुशियां पलभर में बदलीं मातम में
सबसे दुखद बात यह रही कि घर में कुछ ही दिन पहले शादी की खुशियां मनाई गई थीं। मृतक मुंद्रिका देवी अपने रिश्तेदार नीतीश कुमार की शादी में शामिल होने के लिए नंदूडीह आई थीं। वह शनिवार को अपने घर लौटने वाली थीं, लेकिन इससे पहले ही यह बड़ा हादसा हो गया। घटना के वक्त घर के मालिक प्रदीप यादव किसी शादी समारोह में डोमचांच गए हुए थे। जैसे ही उन्हें हादसे की जानकारी मिली, वे तुरंत घर लौटे लेकिन तब तक सब खत्म हो चुका था।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
गांव में मचा कोहराम, हर आंख नम
हादसे के बाद जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो घर का मंजर देखकर सभी दंग रह गए। पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अंकित कुमार दिव्यांग था और परिवार का दुलारा था। उसकी मौत से परिजन पूरी तरह टूट गए हैं। सूचना मिलते ही सतगावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से नंदूडीह सहित पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। जिस घर में कुछ दिन पहले तक शहनाइयां गूंज रही थीं, वहां अब सिर्फ सन्नाटा और रोने की आवाजें रह गई हैं।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors