लोहरदगा: जिला में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. सेन्हा थाना क्षेत्र के एकागुड़ी गांव के तीन बच्चे तालाब में समा गये. गहरे पानी में डूबने से तीनों बच्चों की मौत हो गयी. इस घटना से इलाके में मातम है. रविवार को खेलने के दौरान बच्चे एकागुड़ी गांव के बगीचा बांध तालाब के किनारे चले गए. जहां तीनों तालाब में नहाने लगे, इसी दौरान तीनों बच्चे तालाब के गहरे पानी में समा गए. इसके बाद आसपास के लोगों ने किसी प्रकार से तीनों बच्चों को तालाब से निकाल कर लोहरदगा सदर अस्पताल ले गये. जहां पर चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद सेन्हा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गयी है.

WTER DEATGH
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
