इस बार रांची में 15 अगस्त को राज्यपाल फहराएंगे तिरंगा

Ranchi : इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्य समारोह में तिरंगा झंडा राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार फहराएंगे। आमतौर पर इस अवसर पर राजधानी रांची में मुख्यमंत्री और उपराजधानी दुमका में राज्यपाल झंडोत्तोलन करते हैं। लेकिन इस बार परंपरा से अलग व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नहीं होंगे शामिल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध-कर्म में व्यस्त रहेंगे। वे 16 अगस्त तक अपने पैतृक गांव नेमरा में रहेंगे, इसी वजह से वे 15 अगस्त को रांची में झंडोत्तोलन नहीं कर पाएंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राज्यपाल को जिम्मेदारी, दुमका में आयुक्त कर सकते हैं झंडोत्तोलन

मुख्य समारोह की जिम्मेदारी राज्यपाल को सौंपने का निर्णय लिया गया है। वहीं दुमका में प्रमंडलीय आयुक्त को झंडोत्तोलन की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि इसकी अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजभवन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

राज्यपाल फिलहाल राज्य से बाहर

जानकारी के अनुसार राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार वर्तमान में राज्य से बाहर हैं। उनके लौटने और सहमति के बाद ही इस निर्णय की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

Also Read : गाजा में इजरायली हमले में पांच पत्रकारों की मौ’त, नेतन्याहू बोले – हमास हथियार डाले तो युद्ध कल खत्म हो सकता है

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Also Read :  चेन्नई में एयर इंडिया की फ्लाइट AI2455 की इमरजेंसी लैंडिंग, हादसा टला

Also Read :  महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा 17 अगस्त से, ‘थीम सॉन्ग’ होगा लॉन्च

Leave a Comment