बंदगांव: प्रखंड के कराईकेला थाना अंतर्गत नकटी पंचायत स्थित मां कंसारा मंदिर में बीते रात चोरों ने ताला तोड़कर मंदिर से 8 घंटियों की चोरी कर ली. इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है. जानकारी के अनुसार, पुजारी सत्यवान महापात्र ने बीते रात पूजा करने के बाद मंदिर को ताला लगाकर घर चले गए थे. सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने मंदिर का ताला टूटा हुआ देखा और चोरियों की जानकारी पुजारी को फोन के माध्यम से दी. मंदिर पहुंचे पंचायत के मुखिया मिथुन गागराई और ग्रामीणों ने जब मंदिर का दौरा किया, तो देखा कि चोरों ने 8 घंटियों को काटकर ले जाने में सफलता पाई, जबकि गर्भ गृह का ताला नहीं तोड़ सके. इस कारण मां कंसारा की प्रतिमा से चांदी का मुकुट और अन्य आभूषण सुरक्षित रहे. घटना की सूचना तुरंत कराईकेला थाना को दी गई, औग्रामीणों के मुताबिक मंदिर का गर्भ गृह का ताला चोरों द्वारा नहीं खुलना मां कंसारा का चमत्कार माना जा रहा है.
मां कंसारा मंदिर में ताला तोड़कर घुसे चोर, 8 घंटियां ले उड़े

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
