16वें वित्त आयोग की टीम ने CM से की मुलाकात

Ranchi : 16वें वित्त आयोग की टीम झारखंड दौरे पर है। इस दौरान आयोग के सदस्यों ने CM हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। बैठक में आयोग के झारखंड दौरे के उद्देश्यों, कार्यक्रमों और बैठकों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड एक खनन राज्य है, जो देश के विकास में अहम योगदान देता है। लेकिन इसके बदले राज्य को पर्यावरणीय क्षरण, भूमि हानि और विस्थापन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने खनन के बाद भूमि पुनर्ग्रहण कार्यों की कमी पर चिंता जताई।

सीएम ने कहा कि झारखंड की भौगोलिक संरचना के कारण योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना एक चुनौती है। उन्होंने सुझाव दिया कि राज्यों को उनकी स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार वित्तीय स्वायत्तता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य विकसित राज्यों और गांवों के जरिए ही पूरा हो सकता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मुख्यमंत्री ने कृषि और उससे जुड़ी गतिविधियों को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन में राज्य ने बेहतर प्रदर्शन किया है और कृषि क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्रों में वित्त आयोग से सहयोग की अपेक्षा जताई। बैठक में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Also Read : तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक मामले में आज होगी अहम सुनवाई

Also Read : बारातियों से भरी बस और पिकअप वैन में जबरदस्त टक्कर, चार की दर्दनाक मौ’त

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Leave a Comment