छठ की छुट्टी में घर आया था IRB जवान, अचानक गोली चला ओर…

Bokaro : बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित आदर्श कॉलोनी में बीते देर शाम अचानक गोली चलने की आवाज से इलाके में तहलका मच गया। इस गोलीकांड में एक आईआरबी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरिडीह में पदस्थापित अजय यादव उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पहले छठ पर्व की छुट्टी मनाने अपने घर आया था।

पेट में लगी गोली से हुई मौत

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोमवार की शाम किसी आपसी विवाद के दौरान अचानक गोली चल गई। गोली सीधे अजय यादव के पेट में जा लगी। घायल अवस्था में परिजनों ने तत्काल उसे बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान की मौत की खबर सुनते ही परिवार और इलाके में कोहराम मच गया। सैकड़ों लोग अस्पताल और घटना स्थल पर जुट गए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दो खोखे बरामद, पुलिस ने जांच तेज की

घटना की जानकारी मिलते ही चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं। हालांकि गोली चलाने वाले की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि विवाद की वजह और आरोपी का सुराग मिल सके।

आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। चास थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने दोषी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है ताकि सच सामने आ सके।

Also Read : IRCTC में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 64 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Leave a Comment