मनी लॉन्ड्रिंग मामला : ईडी के समन के खिलाफ सीएम हेमंत की याचिका पर सुनवाई आज

रांची : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर सोमवार (18 सितंबर) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. ये सुनवाई न्यायाधीश अनिरुद्ध बोस और न्यायाधीश बेला एम त्रिवेदी की अदालत में होगी. इससे पहले 15 सितंबर को इस मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री के वकील की तबीयत खराब होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी. 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में किया था रिट पिटीशन दायर बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन ने जमीन खरीद बिक्री मामले में ईडी द्वारा जारी समन के आलोक में पूछताछ के लिए … Read More

झारखंड की किसी भी नदी का पानी सेफ नहीं, घट गया है ऑक्सीजन लेवल

रांची : झारखंड की किसी भी नदी का पानी सेफ नहीं है. खासकर जानवरों और मछलियों के लिए. पानी के प्रदूषित होने के कारण मछलियां मर रही हैं. जानवरों को भी कई तरह की बीमारियां हो रही हैं. इसका खुलासा झारखंड राज्य प्रदूषण नियंतत्रण बोर्ड की रिर्पोट में हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, जानवरों और मछलियों के लिए पानी में बायलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड की मात्रा 1.2 मिलीग्राम से कम होनी चाहिये. जबकि झारखंड की नदियों में इसकी मात्रा सात मिलीग्राम प्रति लीटर से लेकर 1.5 मिलीग्राम प्रति लीटर तक है. इसकी वजह से काफी संख्या में मछलियां मर रही हैं … Read More

नाबालिग से मारपीट करने वाले ठाकुरगांव थानेदार हटाये गये

रांची : नाबालिग के साथ मारपीट करने के आरोप में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने ठाकुरगांव के थानेदार कृष्णा सिंह को हटा दिया है. उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर का आदेश दिया है. अब उनके खिलाफ जेजे एक्ट उल्लंघन मामले की जांच होगी. सूचना मेिलते ही एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने ग्रामीण एसपी को जांच का आदेश दिया. जांच में थानेदार दोषी पाये गये. जिसके बाद एसएसपी श्री सिन्हा ने उक्त कार्रवाई की है. बता दें कि पिछले दिनों ठाकुरगांव निवासी एक नाबालिग को थाने में बुलाकर मारपीट की थी. जिसके बाद नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया … Read More

झारखंड में हर साल दम तोड़ रहे हैं 17,500 नवजात

रांची : झारखंड में हाल के वर्षों में नवजात शिशुओं की मृत्यु में लगातार गिरावट आई है. इसके बावजूद स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. इसका खुलासा एसआरएस-2023 की रिपोर्ट में हुआ है. रिर्पोट के अनुसार] झारखंड में प्रतिवर्ष लगभग 17,500 नवजातों की मृत्यु हो जाती है. हालांकि, राज्य में शिशु स्वास्थ्य में बेहतर प्रयास से एक अनुमान के मुताबिक 2011 से अबतक 6000 नवजातों को बचाया जा सका है. राज्य में समय से पूर्व जन्म लेने वाले 35 फीसद नवजातों की मृत्यु हो जाती है, जबकि संक्रमण के कारण 31 फीसद तथा सांस लेने में परेशानी होने पर 20 फीसद … Read More

अब रांची की ऋचा ने कोटा में मौत को गले लगाया, अब तक दो दर्जन सुसाइड

कोटा : एजुकेशन सिटी राजस्थान के कोटा स्थित कोचिंग में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के सुसाइड का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बार झारखंड की राजधानी रांची निवासी 16 वर्षीया ऋचा नामक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बता दें कि कोटा में अब तक 24 स्टूडेंट्स इस तरह सुसाइड कर चुके हैं. मृतक छात्रा हॉस्टल में पांच महीने पहले ही आई थी. विज्ञान नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम रूम में रखवाया है और मामले की जांच में जुट गई है. एएसआई अमर कुमार ने बताया कि छात्रा मूल रूप से रांची … Read More

सुनील तिवारी ने चीफ सेक्रेट्री से लगाई गुहार, मेरी हत्या की रची जा रही है साजिश

रांची : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी ने चीफ सेक्रेट्री को पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है. हेमंत सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर मुखर रहने के कारण सरकार ने मेरे उपर अगस्त 2021 में एक महीने के भीतर लगातार दो फर्जी मुकदमे करवाये. मुझे जेल भेजा गया. राज्य सरकार मेरा ज़मानत आदेश को रद्द कराने के लिए क़रीब आधे दर्जन वकील रखकर सुप्रीम कोर्ट गयी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मुझे ज़मानत देने के हाईकोर्ट के आदेश को सही ठहराते हुए राज्य … Read More

झारखंड

हाईकोर्ट का निर्देशः नन बैंकिंग कंपनियों से जब्त पैसे वापस करने के लिए सरकार बनाए कमिटी

रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि नन बैंकिंग कंपनियों से जब्त पैसे निवेशकों को वापस करने के लिए राज्य सरकार तीन सदस्यीय कमेटी बनाए. सोमवार को चिटफंड घोटाला मामले में नन बैंकिंग अभिरक्षा निवेशक सुरक्षा समिति सहित अन्य याचिकाओं की सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार 45 दिनों के भीतर हाई लेवल कमेटी बनाने का नोटिफिकेशन जारी करें. यह उच्च स्तरीय कमेटी हाईकोर्ट के सेवानिवृत चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय होगी. इसमें हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त चीफ जस्टिस के अलावे सेक्रेटरी बोर्ड आफ ऑफ रिवेन्यू एवं सीबीआई की … Read More

झारखंड

हाईकोर्ट ने ईडी से पूछा, न्यूक्लियस मॉल मामले में जांच हो रही है या नहीं

रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने ईडी से पूछा है कि न्यूक्लियस मॉल मामले में जांच हो रही है या नहीं. सोमवार को पंरकज कुमार यादव की जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने इस मामले में ईडी को चार सप्ताह में शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया. इससे पहले ईडी की और से शपथ पत्र दाखिल करने के लिए कोर्ट से फिर से समय की मांग की गई थी. बताते चलें कि लालपुर स्थित न्यूक्लियस मॉल का प्लान गलत ढ़ंग से स्वीकृत किए जाने, पार्कतिंग स्पेस की कमी सहित अन्य कारणों को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई है. … Read More

पीएम ने कुछ काम नहीं किया, खाली झूठ बोला : लालू प्रसाद

रांची  : राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हमने भगवान से कामना किया है कि देश को बदलिए. इंडिया जो संगठन बना है, उसको जीत दिलाइए. उन्होंने फिर कहा कि देश और दुनिया में अत्याचार और अनाचार बढ़ गया है. पीएम ने कुछ काम नहीं किया. खाली झूठ बोला. इससे पहले लालू प्रसाद संग उनकी पत्नी ने देवघर के बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की. बताते चलें कि राजद इंडिया का प्रमुख हिस्सा है. इससे पहले भी बिहार, बंग्लुरू और मुंबई में हुई इंडिया की बैठक … Read More

करप्शन का अड्डा बना झारखंड वन विभाग, 100 करोड़ का अता-पता नहीं

रांची : झारखंड का वन विभाग भ्रष्टाचार का आखाड़ा बनता जा रहा है. सीएम के अधीन वन विभाग में विवादों से घिरे अफसरों की सूची लंबी होती जा रही है. झारखंड कैडर में आइएफएस के 141 पद स्वीकृत हैं. लेकिन इसमें से 68 अफसर विवादों से घिरे हैं. कई पर गंभीर आरोप हैं. और कई पर विभागीय कार्यवाही  भी चल रही है. कई अफसरों के रिटायरमेंट के बाद भी विभागीय कार्यवाही खत्म नहीं हुई है. अब तक जिन अफसरों पर गंभीर आरोप लगा है, उनपर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ लीपापोती ही की गई. एक आईएफएस अफसर वी जयराम फरार … Read More