रांची : राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हमने भगवान से कामना किया है कि देश को बदलिए. इंडिया जो संगठन बना है, उसको जीत दिलाइए. उन्होंने फिर कहा कि देश और दुनिया में अत्याचार और अनाचार बढ़ गया है. पीएम ने कुछ काम नहीं किया. खाली झूठ बोला. इससे पहले लालू प्रसाद संग उनकी पत्नी ने देवघर के बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की. बताते चलें कि राजद इंडिया का प्रमुख हिस्सा है. इससे पहले भी बिहार, बंग्लुरू और मुंबई में हुई इंडिया की बैठक में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला था. साथ ही विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के जीत का दावा भी किया था. जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद ने झारखंड राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं के जरीए जनता के नब्ज को भी टटोला.

Previous Articleचाचा के हत्या मामले में भतीजी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
