चंदा मांगने के दौरान दुर्गा पूजा समिति के कोषाध्यक्ष पर हमला, आक्रोशित लोगों ने आरोपी की दुकान फूंकी

गुमला: चंदा मांगने के दौरान घाघरा में दुर्गा पूजा समिति के कोषाध्यक्ष अखिलेश्वर साहू को बंधन इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक ने चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया. जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद गुमला रेफर किया गया. वहीं, घटना की सूचना पर पूजा समिति व स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और दुकानदार को बुरी तरह पीट डाला. इसके बाद दुकान में आग लगा दी. बताया जाता है कि चंदा मांगने के दौरान किसी बात को लेकर बहस हुई थी. घटना की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश यादव, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया. वहीं आरोपी … Read More

कोनार नदी से 60 वर्षीय व्यक्ति का श’व बरामद

बोकारो: जिले के बेरमो स्थित बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के बोड़िया बस्ती मैग्जीन में कोनार नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने थाना को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव को नदी से निकालकर उसकी पहचान और जांच पड़ताल में जुट गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह कहां का है और कैसे यहां पहुंचा. घटना स्थल पर स्थानीय मुखिया कामेश्वर महतो, विकास सिंह उर्फ बब्लू, और अन्य ग्रामीण … Read More

प्लाजा रोड को किया जाम, प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश

रांची: सेंटिविटा अस्पताल के करीब श्रीलोक कॉप्लेक्स के पास प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए हैं. सड़क किनारे बोरा के अंदर मांस मिलने के बाद लोगों में भारी उबाल है. गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है. इधर, सूचना मिलने के बाद डीएसपी समेत आसपास थाना के प्रभारी भी मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस स्थानीय लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रही है, ताकि सड़क जाम खुल सके.

चाईबासा में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 132 शिकायत दर्ज, कार्रवाई का निर्देश

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा में “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” का आयोजन किया गया. जिसका उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावकारी ढंग से निवारण करना था. कार्यक्रम महानिदेशक के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है. पुलिस उप-महानिरीक्षक सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र मनोज रतन चौथे, उपायुक्त कुलदीप चौधरी और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर भी इस दौरान उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. वहीं जन शिकायत समाधान प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. अधिकारियों ने आम जनता को संबोधित करते हुए जागरूकता पर जोर दिया. इस दौरान शिकायतों की सुनवाई और … Read More

एनसीबी ने चतरा में अफीम तस्कर रामू साव को किया गिरफ्तार, एक फरार

चतरा: गृह विभाग के निरोधात्मक कार्रवाई के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने गुरुवार को चतरा में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम कारोबारी रामू साव को गिरफ्तार किया. एनसीबी ने सदर थाना पुलिस के सहयोग से रामू को उसके जतराहीबाग स्थित आवास से पकड़कर रांची ले गई. रामू साव जो सदर थाना क्षेत्र के रामटुंडा गांव का निवासी है नशे के कारोबार में संलिप्त रहा है. सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रामू के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिसमें उसे अफीम के बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया … Read More

बिमल किण्डो धुर्वा थाना के नए प्रभारी बने, रांची में बदले गए आधा दर्जन थाना प्रभारी, देखें पूरी लिस्ट

रांची : राजधानी रांची के पांच थानों के प्रभारी बदले गए हैं. वहीं, अरगोड़ा थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा का पदस्थापन पुलिस लाइन में कर दिया गया है. पुलिस विभाग के इस तबादले के तहत बिमल किण्डो धुर्वा थाना के नए प्रभारी बनाए गए हैं. वहीं, धुर्वा थाना के वर्तमान थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा को बुंडू थाने का नया प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा आलोक सिंह अरगोड़ा, अनिल कुमार तिवारी ओरमांझी, दिग्विजय सिंह जगरनाथपुर थाना के नए प्रभारी बनाए गए हैं. इस संबंध में नोटिफकेशन जारी किया गया है. रांची में बदले गए छह थाना प्रभारी, देखें पूरी … Read More

बेरमो एसडीपीओ ने की बैठक, त्योहारों में अलर्ट रहने का दिया निर्देश

बोकारो: बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने अनुमंडल के सभी अंचल निरीक्षकों, थाना प्रभारी और ओपी प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक की. जिसमें उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्रीय सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए कई निर्देश दिए. एसडीपीओ ने बताया कि करमा पर्व की तैयारी के मद्देनजर पुलिस गश्ती को बढ़ाने की आवश्यकता है और त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने विशेष रूप से आगामी दुर्गा पूजा और चुनावी माहौल को ध्यान में रखते हुए पुलिस को लगातार निगरानी करने को कहा. एसडीपीओ ने पेंडिंग … Read More

पुलिस-पब्लिक के बीच तालमेल के लिए जन शिकायत शिविर का आयोजन, कई मामलों का निपटारा

हजारीबाग: झारखंड में पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद व तालमेल स्थापित करने के लिए झारखंड सरकार ने एक विशेष पहल की है. डीजीपी द्वारा चलाए जा रहे जन शिकायत शिविर के तहत राज्य भर के सभी जिलों और थानों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. हज़ारीबाग जिले में एसडीपीओ कार्यालय प्रांगण में एक जन शिकायत शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें एसडीपीओ सदर की उपस्थिति में विभिन्न थानों के थाना प्रभारी, सर्किल इंस्पेक्टर, और सीसीआर डीएसपी मनोज सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे. शिविर के दौरान कई परिवारिक विवादों का समाधान किया गया. … Read More

बोकारो में बीट पुलिसिंग की शुरुआत, पैदल गश्ती करेगी पुलिस

बोकारो: हाल के दिनों में बंद घरों में हुई चोरी की घटनाओं के मद्देनजर, आज बोकारो थर्मल थाना परिसर में बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बी एन सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में अनुमंडल के थाना प्रभारियों एवं कनीय पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में निर्णय लिया गया कि चोरी की घटनाओं का शीघ्र उदभेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष छापामारी अभियान चलाया जाएगा. इसके साथ ही, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार बीट पुलिसिंग की शुरुआत की जाएगी. रात के समय पुलिस की टीम गली-मोहल्लों में पैदल और मोटरसाइकिल के माध्यम … Read More

पहले बैंक के बाहर करते थे रेकी फिर करते थे छिनतई, पांच अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

रांची: माण्डर थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया टांगरबसली शाखा के पास छिनतई मामले में पुलिस ने खुलासा कर लिया है. वहीं इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से तीन मोटर साईकिल, 12,800 रुपये नगद, बैंक पासबुक, हेलमेट और अन्य सामग्री बरामद की है. बता दें कि 20 अगस्त 2024 को स्टेट बैंक आफ इंडिया टांगरबसली के बाहर छिनतई की घटना हुई थी. मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक खलारी के मार्गदर्शन में माण्डर थाना की टीम ने लगातार प्रयास किया. 27 … Read More