बोकारो: जिले के बेरमो स्थित बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के बोड़िया बस्ती मैग्जीन में कोनार नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने थाना को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव को नदी से निकालकर उसकी पहचान और जांच पड़ताल में जुट गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह कहां का है और कैसे यहां पहुंचा. घटना स्थल पर स्थानीय मुखिया कामेश्वर महतो, विकास सिंह उर्फ बब्लू, और अन्य ग्रामीण मौजूद थे. पुलिस के एएसआई अजीत कुमार, दीपक पासवान, बैजून मरांडी सहित अन्य जवान भी वहां मौजूद थे.
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर गौर किया जा रहा है.

