सरकार गरीबों को समर्पित, कृषि सुधार जरूरी: मोदी

Joharlive Desk नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दोहराया कि उनकी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है और गरीबी उन्मूलन के लिए कृषि सुधार जरूरी है। श्री मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर तीन दिन तक चली चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि कि देश में 12 करोड़ किसानों के पास दो एकड़ से भी कम भूमि है और उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही सहायता का कोई लाभ नहीं मिल पाता है। सरकार का इरादा इन किसानों तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार हमेशा से ही पिछली सरकारों की … Read More

उत्तराखंड : जोशीमठ में टूटा ग्लेशियर, ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट तबाह, कइयों के बहने की आशंका

Joharlive Desk देहरादून। उत्तराखंड के जोशीमठ में बड़ा हादसा हुआ है. जोशीमठ में ग्लेशियर के टूटने से धौली गंगा नदी पर बना डैम टूट गया है. इसमें कई लोगों के बहने की बात कही जा रही है. बहने वाले लोग निचले इलाकों में रहते थे। वहीं गंगा नदी के किनारे की बस्तियों को खाली कराया जा रहा है। ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। वहीं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मौके के लिए रवाना हो गए हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित जोशीमठ – बदरीनाथ मार्ग पर विष्णुप्रयाग/ ऋषि गंगा में ग्लेशियर टूट गया है। घटना … Read More

शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हुआ चक्का जाम, राकेश टिकैत बोले- सरकार कृषि क़ानूनों को वापस ले नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा

Joharlive Desk गाजीपुर। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आज देशभर में चक्का जाम किया। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर देश के बाकी राज्यों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ये चक्का जाम रहा। इस दौरान किसानों ने सड़कों पर जाम लगाया तो कई जगह सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। 3 बजे बाद किसान नेताओं ने देशव्यापी चक्का जाम ख़त्म किया। वहीं किसान युनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा, सरकार कृषि क़ानूनों को वापस ले और MSP पर क़ानून बनाए नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा। हम पूरे देश में यात्राएं करेंगे … Read More

सउदी अरब, इटली सहित कई देशों की जेलों में बंद हैं 7 हजार से अधिक भारतीय

Joharlive Desk नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दुनिया के तमाम देशों में विभिन्न अपराधों में बंद भारतीयों की संख्या की जानकारी राज्यसभा में दी है। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने एक अतारांकित सवाल के जवाब में बताया कि विदेशों की जेल में कुल 7,139 भारतीय बंद हैं। जिन्हें कानूनी से लेकर अन्य तरह की सहायता दूतावासों के माध्यम से सरकार उपलब्ध करा रही है। दरअसल, भाजपा के राजस्थान से राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पाकिस्तान, खाड़ी देशों सहित विभिन्न देशों की जेलों में बंद भारतीयों के बारे में जानकारी मांगी थी। यह भी पूछा था कि कैदियों … Read More

कृषि सुधार कानून क्रांतिकारी कदम, किसानों की आय बढ़ेगी : तोमर

Joharlive Desk नयी दिल्ली। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सरकार के कृषि सुधार कानूनों को क्रांतिकारी कदम बताते हुए राज्यसभा में शुक्रवार को कहा कि इससे किसानों की आय बढेगी और उनके जीवन में खुशहाली आयेगी । श्री तोमर ने सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद के प्रस्ताव पर जारी चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सरकार गांव , गरीब और किसानों के आर्थिक उत्थान के लिए समर्पित है । कांग्रेस सदस्यों के शोरगुल के बीच उन्होंने कहा कि किसानों से फसलों की खरीद पारदर्शी तरीके से हो और उनके उत्पाद का वाजिब कीमत मिल सके … Read More

इजरायली दूतावास के बाहर हुए आईईडी धमाके की जांच करेगी एनआईए, गृह मंत्रालय ने दिया जिम्मा

Joharlive Desk नई दिल्ली। दिल्ली में इजरायल के दूतावास के बाहर हुए धमाके की जांच अब नेशनव ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी एनआईए करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को एनआईए को धमाके की जांच का जिम्मा सौंपा है। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए धमाके के पीछे ईरान ऐंगल को ध्यान में रखते हुए ही जांच आगे बढ़ाएगी। पहचान जाहिर न करने की शर्त पर एक सूत्र ने बताया, ‘एनआईए को मामले की जांच इसलिए सौंपी गई हैं क्योंकि इसके अंतरराष्ट्रीय ऐंगल भी हैं। अभी तक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने धमाके वाली जगह से विस्फोटक के नमूने, सीसीटीवी फुटेज और … Read More

सेना के टॉप कमांडरों के बीच मतभेद की होगी जांच, आर्मी चीफ नरवणे ने दिए कोर्ट ऑफ इनक्वायरी के आदेश

Joharlive Desk नई दिल्ली। भारतीय सेना ने टॉप कमांडर और उनके सेकेंड-इन कमांड के बीच मतभेदों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इनक्वायरी का आदेश दिया है। इस मामले से परिचित एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। बता दें कि सितंबर में सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच दरार को दूर करने की जिम्मेदारी एक वरिष्ठ लेफ्टिनेंट जनरल को दी थी। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आईएस घुमान सीओआई का संचालन करेंगे। आपको बता दें कि जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान के प्रमुख और उनके चीफ ऑफ स्टाफ … Read More

बार-बार हंगामे के बाद राज्यसभा बुधवार तक के लिए स्थगित

Joharlive Desk नई दिल्ली। कृषि कानूनों को लेकर मंगलवार को विपक्ष के हंगामे के कारण बार-बार कार्यवाही स्थगित होने के बाद आखिरकार राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। बार-बार स्थगन के बाद तीसरी बार कार्यवाही शुरू होने पर भी विपक्ष का हंगामा थमता नहीं देखकर इसे दिनभर के लिए स्थगित करना पड़ गया। विपक्ष द्वारा सभापति एम. वेंकैया नायडू के स्थगन नोटिस को स्वीकार करने से इनकार करने के बाद राज्यसभा को पहली बार पूर्वाह्न 10.30 बजे तक स्थगित कर दिया गया। दूसरा पूर्वागह्न 11.30 बजे तक था, और कार्यवाही शुरू होने के बाद तीसरा स्थगन … Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु में LCA की दूसरी प्रोडक्शन लाइन का उद्घाटन किया

Joharlive Desk बेंगलुरु। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स की लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट(LCA) की दूसरी प्रोडक्शन लाइन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, हम कब तक देश की सुरक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहेंगे, हम लंबे समय तक​ निर्भर नहीं रह सकते। हम सभी का ये संकल्प है जो भी बनाना होगा उसे खुद बनाने की कोशिश करेंगे और सीमा और अपने स्वाभिमान की सुरक्षा करेंगे।

BUDGET : आम बजट से आम आदमी को झटका, मोबाइल और चार्जर होंगे महंगे

Joharlive Desk नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में मोबाइल फोन के बाजार में काफी तेजी आई है। भारत में इस वक्त तमाम कंपनियों के मोबाइल फोन के प्रोडक्शन तो हो रहे हैं, वहीं भारत अब मोबाइल के साथ-साथ मोबाइल पार्ट्स का निर्यात भी बड़े स्तर पर किया जा रहा है। बजट 2021 में विदेशी मोबाइल महंगे होने की बात कही गई है। मोबाइल फोन पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 2.5 फीसदी की गई है। चार्जर महंगे होने का सबसे बड़ा असर आम आदमियों पर पड़ेगा, क्योंकि पहले मोबाइल कंपनियां फोन के साथ चार्जर देती थीं, लेकिन एपल, शाओमी और सैमसंग जैसी … Read More