Joharlive Desk
गाजीपुर। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आज देशभर में चक्का जाम किया। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर देश के बाकी राज्यों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ये चक्का जाम रहा। इस दौरान किसानों ने सड़कों पर जाम लगाया तो कई जगह सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। 3 बजे बाद किसान नेताओं ने देशव्यापी चक्का जाम ख़त्म किया।
वहीं किसान युनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा, सरकार कृषि क़ानूनों को वापस ले और MSP पर क़ानून बनाए नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा। हम पूरे देश में यात्राएं करेंगे और पूरे देश में आंदोलन होगा। किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने शाहजहांपुर (राजस्थान-हरियाणा) बॉर्डर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया।
किसानों द्वारा घोषित ‘चक्का जाम’ के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआसी) ने एहतियात के तौर पर मध्य और उत्तरी दिल्ली के कम से कम आठ मेट्रो स्टेशनों के फाटकों को बंद कर दिया है। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से किए गए ट्वीट में डीएमआरसी ने कहा, सिक्योरिटी अपडेट : मंडी हाउस, आईटीओ और दिल्ली गेट के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं।
एक अन्य ट्वीट में कहा गया, विश्व विद्यालय स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं।
एक अलग ट्वीट में आगे कहा गया, सिक्योरिटी अपडेट : लाल किला, जामा मस्जिद, जनपथ और केंद्रीय सचिवालय के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है। किसानों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दोपहर 12 बजे से लेकर शाम के तीन बजे तक तीन घंटे के लिए देशव्यापी ‘चक्का जाम’ करने की घोषणा की है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हुआ चक्का जाम, राकेश टिकैत बोले- सरकार कृषि क़ानूनों को वापस ले नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा
Previous Articleबैंकों के निजीकरण से किसानों पर दोहरी मार पड़ेगी : कांग्रेस
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
