भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,45,384 नए मामले सामने आए

Joharlive Desk नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 1,45,384 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,32,05,926 हुई। 780 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,68,436 हो गई है।देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,46,631 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,19,90,859 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार इस बीच देश में 1,45,384 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 32 लाख पांच हजार 926 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 77,567 मरीज स्वस्थ हुए … Read More

10 लाख रुपये की रिश्वत लेते सीबीआई ने 2 को पकड़ा

Joharlive Desk नई दिल्ली। सीबीआई ने बताया कि 10 लाख रुपये के रिश्वत केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान अनिल मोर और दिलबाग सिंह के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, उनकी गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने पंजाब के जीरकपुर और हरियाणा के जींद और कैथल में आरोपियों के तीन ठिकानों पर तलाशी ली। उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें एक अदालत में पेश किया गया और दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारी ने आगे कहा, सीबीआई ने चंडीगढ़ में … Read More

चीन कर सकता है साइबर हमले, भारत मुकाबले को तैयार : जनरल बिपिन रावत

Joharlive Desk नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को कहा कि चीन भारत पर साइबर हमले शुरू करके सिस्टम को बाधित कर सकता है और इस तरह के किसी भी कदम का मुकाबला करने के लिए भारत और इसका तंत्र तैयार है। विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन में ‘वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों को पूरा करने के लिए सशस्त्र बलों को आकार देने’ पर अपनी बात रखते हुए, जनरल रावत ने कहा, “हम चीन के साथ पूरी तरह से पकड़ में नहीं आ सकते हैं। इसलिए हम किसी तरह के संबंध विकसित करने की कोशिश कर … Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़

Joharlive Desk नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा ली है। उन्होंने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (AIIMS) जाकर वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। पीएम ने 38 दिन पहले टीके की पहली डोज भी एम्स में ही लगवाई थी। नियम के मुताबिक, उन्होंने दूसरी डोज के लिए भी आज एम्स का ही रुख किया। प्रधानमंत्री ने 1 मार्च को कोविड-19 महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत में ही वैक्सीन लगवाई थी। उन्होंने 1 मार्च की अहले सुबह ही एम्स पहुंचकर टीका लगवा लिया था। एम्स में भारतीय आर्युविज्ञान … Read More

नक्सलियों के कब्जे में सीआरपीएफ जवान, बीजापुर हमले में बनाया था बंधक, कोबरा बटालियन के राकेश्वर सिंह का फोटो जारी कर कहा- वो हमारे पास सुरक्षित

Joharlive Team बीजापुर। 3 अप्रैल को बीजापुर मुठभेड़ के बाद लापता हुए जवान राकेश्वर सिंह नक्सलियों के कब्जे में हैं। नक्सलियों ने उनकी एक फोटो जारी की है। इसमें CRPF की कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर नक्सलियों के कैंप में बैठे नजर आ रहे हैं। नक्सलियों ने कहा है कि राकेश्वर सुरक्षित हैं। राकेश्वर के जगरगुंडा इलाके में होने की खबरें आ रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि जिस जगह पर जवान को रखा गया है, वह जगह गांव, जंगल और पहाड़ियों के आसपास है। जवान की रिहाई के लिए नक्सलियों ने मांगे मध्यस्थों के नाम नक्सली … Read More

आखिरकार…900 किमी का सफर तय करके बांदा जेल लाया गया मुख्तार अंसारी, कोरोना टेस्ट के बाद बैरक नं. 15 होगा नया ठिकाना

Joharlive Desk बांदा: पंजाब की रोपड़ जेल से मुख्तार अंसारी के लेने गई यूपी पुलिस की टीम आखिरकार 900 किमी का सफर तय करके बुधवार तड़के 4.30 बजे बांदा जेल पहुंच ही गई। यहां मुख्तार को 15 नंबर की बैरक में रखा जाएगा। सीओ सदर सत्यप्रकाश ने बताया कि हमे अंसारी को बांदा जेल लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हम उसे एंबुलेंस में लेकर आज तड़के आए हैं। मुख्तार अंसारी को लेकर बांदा जेल में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। जेल की हर दीवार पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। सुरक्षा ऐसी है कि परिंदा भी पर न … Read More

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों आठ लाख पार, पिछले 24 घंटों में मिले 55 हजार नए मरीज

Joharlive Desk नयी दिल्ली : कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान 55,250 सक्रिय मामले बढ़ने से देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर आठ लाख के पार पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार इस बीच देश में 1,15,736 नये मामले दर्ज किए गए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 28 लाख एक हजार 785 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 59,856 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,17,92,135 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। … Read More

ब्याज दरों में बदलाव नहीं, रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर बरकरार

Joharlive Desk मुंबई: कोरोना संकट के इस दौर में भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के विकास को गति देने को ध्यान में रखते हुए प्रमुख नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है जिससे घर, कार आदि पर ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद धुमिल हो गई है। मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक के बाद आरबीआई के गवर्नर शक्ति कांता दास ने समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्य नीतिगत दरें यथावत रखी गई है। रेपो रेट को 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट को 3.35 फीसदी पर स्थिर रखा गया … Read More

राजस्थान: जेल कर्मचारियों की आंख में मिर्च पाउडर डालकर भागे 16 कैदी

Joharlive Desk जयपुर । बॉलीवुड फिल्म की तरह राजस्थान की जोधपुर जिले की फलौदी जेल में 16 कैदी जेल के कर्मचारियों की आंखों में मिर्च का पाउडर डालकर भाग गए। जेल से निकलने के बाद फरार कैदियों ने जेल परिसर के बाहर पहले से पार्क की गई स्कॉर्पियो का इस्तेमाल किया। फलौदी जेल पहुंचे डीजी जेल राजीव दासोत ने आईएएनएस को बताया कि स्टॉफ के 4 लोगों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और डिप्टी आईजी सुरेंद्र सिंह शेखावत को जांच करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस बीच पुलिस अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि इस … Read More

एफपीआई ने वित्त वर्ष 2020-21 में 2.74 लाख करोड़ का निवेश किया

Joharlive Desk नयी दिल्ली : वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के प्रकोप के बावजूद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने घरेलू अर्थव्यवस्था में भरोसा जताते हुए पिछले वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान भारतीय शेयर बाजारों में 2,74,034 करोड़ रूपए का भारी-भरकम निवेश किया है। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी देते हुए कहा कि यह आंकड़े भारतीय अर्थव्यवस्था के मूल सिद्धांतों में विदेशी निवेशकों के दृढ़ विश्वास को दर्शाता है। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में केवल दो महीनों के दौरान एफपीआई ने शेयर बाजार से पैसे निकाले जबकि शेष … Read More