देश में बीते 24 घंटों में सामने आए 2.50 लाख से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 1761 नई मौतें

Joharlive Desk नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न हिस्सों में इस वायरस से संक्रमित 2.59 लाख से अधिक नये मामले सामने आए और 1761 और लोगों की इस महामारी के संक्रमण से मौत हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,59,170 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 53 लाख 21 हजार 089 तक पहुंच गयी। संक्रमित की संख्या में हालांकि कल … Read More

देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार: संक्रमण की दर 12 दिन में दोगुनी

Joharlive Team नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की बेकाबू होती रफ्तार के चलते बीते 12 दिन में संक्रमण की दर दोगुनी हो गई है। छह अप्रैल को संक्रमण की दर आठ फीसदी थी, जो अब 16.69 फीसदी हो गई है। वहीं, एक महीने में साप्ताहिक संक्रमण दर 3.05 से बढ़कर 13.54 फीसदी तक जा पहुंची है।इसी के साथ चार दिन में नौ लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जो बाकी देशों की तुलना में सबसे ज्यादा है। बीते एक दिन में पहली बार 2,61,500 मामले पहली बार सामने आए और सबसे ज्यादा 1,501 लोगों की मौत भी हुई … Read More

लखनऊ में जल्द बनेगा 1000 बेड वाला कोविड अस्पताल:योगी

Joharlive Desk लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही 1000 बेड वाला कोविड अस्पताल बन कर तैयार हो जायेगा । इसके लिये डिफेंस एक्सपो आयोजन स्थल को चुना गया है ।कोविड प्रबंधन के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सीएमओ और टीम-11 के सदस्यों साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि लखनऊ में 1000 बेड का नया कोविड हॉस्पिटल स्थापित किया जाए। डिफेंस एक्सपो आयोजन स्थल इसके लिए बेहतर स्थान हो सकता है। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित की जाए।कोविड टेस्ट के लिए सरकारी और निजी … Read More

कोरोना के कारण एएसआई के सभी स्मारक 15 मई तक बंद, प्रार्थना पर रोक नहीं

Joharlive Desk नई दिल्ली । कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से संरक्षित सभी स्मारक और म्यूजियम को 15 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल के निर्देश पर इस संबंध में गुरुवार को आदेश भी जारी हो गया। इस आदेश के कारण देशभर मे 3693 स्मारक और 50 म्यूजिय आगामी 15 मई तक रहेंगे। संस्कृति मंत्रालय के मीडिया एडवाइजर नितिन त्रिपाठी ने एक सवाल के जवाब में आईएएनएस को बताया कि जिन स्मारक स्थलों पर पूजा या प्रार्थना होती … Read More

तटरक्षक बलों ने 30 किलो हेरोइन के साथ पाकिस्तान के 8 लोगों को पकड़ा

Joharlive Desk गांधीनगर। भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने गुरुवार को एक संयुक्त अभियान में नाव में सवार पाकिस्तान के आठ नागरिकों को 30 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा है। तटरक्षक बल के मुताबिक, पाकिस्तान के इस नाव को भारतीय जलक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के करीब पकड़ा गया। तटरक्षक बल ने कहा कि गुजरात एटीएस के साथ मिलकर इस अभियान को अंजाम दिया गया। कोस्ट गार्ड के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि यह नाव अभी भी समंदर में ही है, जिसे देश की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संयुक्त जांच के लिए … Read More

देश में कोरोना के करीब 2 लाख नये मामले

Joharlive Desk नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में करीब दो लाख (1.99 लाख से अधिक) नये मामले दर्ज किए गए। विभिन्न राज्यों से बुधवार देर रात तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 1,99,376 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 40 लाख 70 हजार 890 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 93,418 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,24,26,146 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। … Read More

महाराष्ट्र में 14-30 अप्रैल तक ‘लॉकडाउन’ जैसा कर्फ्यू लगा रहेगा

Joharlive Desk मुंबई । कोरोना बेकाबू होते देख महाराष्ट्र में सभी प्रतिष्ठान, सार्वजनिक स्थान, गतिविधियाँ बंद रहेंगी। आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। यह प्रतिबंध 14 अप्रैल को रात 8 बजे से 1 मई सुबह 7 बजे तक लागू रहेंगे।सभी पूजा स्थल, स्कूल और कॉलेज, निजी कोचिंग क्लासेज, नाई की दुकान, स्पा, सैलून और ब्यूटी पार्लर कल से 1 मई को सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे ।सिनेमा हॉल, थिएटर, ऑडिटोरियम, मनोरंजन पार्क, जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे। फिल्मों, धारावाहिकों, विज्ञापनों की शूटिंग भी बंद रहेगी।केवल आवश्यक सेवाओं के लिए लोकल ट्रेन और बस सेवाएं जारी रहेंगी। पेट्रोल पंप, … Read More

देश में कोरोना के करीब 1.62 लाख नये मामले

नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में करीब 1.62 लाख नये मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 1,61,736 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 36 लाख 89 हजार 453 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 97,168 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,22,53,697 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले बढ़कर 12,64,698 हो … Read More

कोरोना संकट को देखते हुए किसान आंदोलन वापस लें: तोमर

Joharlive Desk नयी दिल्ली: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कोरोना संकट को देखते हुए किसान संगठनों से आंदोलन वापस लेने का शनिवार को अनुरोध करते हुए कहा कि सरकार उनके साथ बातचीत के लिए तैयार है। श्री तोमर ने ट्वीट कर कहा, “किसानों के मन में असंतोष नहीं है। जो किसान संगठन इन बिलों के विरोध में हैं, उनसे सरकार बातचीत के लिए तैयार है। मैं किसान संगठनों से आग्रह करूंगा कि वे अपना आंदोलन स्थगित करें, अगर वे बातचीत के लिए आएंगे तो सरकार उनसे बातचीत के लिए तैयार है।” उल्लेखनीय है कि किसान संगठन कृषि सुधार कानूनों … Read More

कोरोना पॉजिटिव होने पर आरएसएस प्रमुख भागवत अस्पताल में भर्ती

Joharlive Desk नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद उन्हें नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका स्वास्थ्य ठीक बताया जाता है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की आज दोपहर कोरोना रिपोर्ट आई तो पता चला कि वह पॉजीटिव हैं। हालांकि उन्हें, कोरोना के सामान्य लक्षण हैं। फिर भी एहतियातन उन्हें नागपुर के किंग्जवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहन भागवत के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में आरएसएस ने अधिकारिक बयान जारी कर सूचना दी है।