सरफराज अहमद और प्रदीप वर्मा का निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनना तय, स्क्रूटनी में नामांकन सही, आज मिलेगा प्रमाण पत्र
रांची : झारखंड से डॉ. सरफराज अहमद और डॉ. प्रदीप वर्मा का निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनना तय है. इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सरफराज अहमद और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के प्रदीप वर्मा ने सोमवार को झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. स्कूटनी में नामांकन सही पाया गया है. राज्यसभा की दो सीट के लिए दो ही आवेदन आए हैं और दोनों के पास पर्याप्त संख्या बल होने के कारण इनका निर्विरोध जीतना तय है. नामांकन पत्र की स्क्रूटनी के बाद नाम वापस करने के लिए निर्धारित 14 मार्च की शाम दोनों प्रत्याशियों को … Read More