डीआईजी CISF ने कोल कम्पनियों संग की बैठक, कोयला चोरी रोकने का निर्देश

धनबाद : आउटसोर्सिंग कंपनियों के साथ-साथ लोडिंग पॉइंट पर वर्चस्व को लेकर होने वाली गोलीबारी फायरिंग एवं बमबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए धनबाद पुलिस अब पूरी ताकत से खड़ी हो गई है. इसी क्रम में बुधवार को धनबाद एसएसपी कार्यालय में डीआईजी सीआईएसएफ विनय काजला सभी एरिया क्षेत्र के GM एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्र से कोयले की हो रही लूट और चोरी पर पूरी तरह रोकथाम को लेकर आने वाली समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई. एक दूसरे के सहयोग से शहर एवं लोडिंग पॉइंट और आउटसोर्सिंग कंपनियों की कार्यस्थल पर कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत हो इसको लेकर रणनीति बनाई गई.

बैठक के बाद एसएसपी हरदीप पी जनार्दन ने बताया कि प्रभावी रूप से जिले में अवैध कोयला खनन, ट्रांसपोर्टिंग एवं तस्करी के साथ-साथ लोडिंग पॉइंट पर आए दिन होने वाले मारपीट, बमबाजी, गोलीबारी और फायरिंग आदि की समस्याओं पर रोक लगाने के लिए आज एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें लोडिंग पॉइंट पर बीसीसीएल आउटसोर्सिंग कंपनियों एवं CISF को विधि व्यवस्था में होने वाली परेशानियों पर विस्तृत चर्चा हुई और भविष्य में सभी के सहयोग से वहां की विधि व्यवस्था ठीक रखने के साथ-साथ अवैध कोयला चोरी एवं उसके ट्रांसपोर्टिंग पर लगाम लगाने के लिए रणनीति के साथ काम करने पर सहमति बनी है. इसके अलावा वैसे आपराधिक चरित्र के लोग जिनके ऊपर संगीन धाराएं लग चुकी है या दर्ज हो चुका है उन सभी लोगों पर नए सिरे से सीसीए लगाने की अनुशंसा भी की गई है. वैसे दुर्दांत अपराधी या अपराधी छवि वाले लोग जो जेल से छूटकर के आये हुए हैं उन पर भी नजर रखी जा रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इसे भी पढ़ें: दबंगई कांग्रेस की पहचान, अंबा बताये किसने दिया चतरा-हजारीबाग से चुनाव लड़ने का ऑफर: बीजेपी

Leave a Comment