नहीं हो रही कोल्ड फॉगिंग तो निगम में करें कंप्लेन

रांची : अगर आप भी रांची नगर निगम क्षेत्र में रहते है और आपके इलाके में कोल्ड फॉगिंग नहीं हो रही है तो इसकी शिकायत दर्ज करा सकते है. इसे लेकर रांची नगर निगम ने रोस्टर जारी कर दिया है. इतना ही नहीं इसके लिए कंप्लेन नंबर 6205005487, 9431115969 भी जारी किया गया है. जिसपर लोग शिकायत दर्ज करा सकते है. इसके बाद निगम की गाड़ियां आपके इलाके में कोल्ड फॉगिंग करेगी. साथ ही लार्वीसाइडल का छिड़काव भी कराया जाएगा. बताते चलें कि 53 वार्डों के लिए नगर निगम ने रोस्टर तैयार किया है. जिसके लिए 8 टीमें बनाई गई … Read More

प्रशासन ने लोगों की सेवा के लिए बढ़ाया हाथ, होगा मुफ्त में इलाज

गुमला : जिला प्रशासन ने लोगों की सेवा के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया है. समाज कल्याण विभाग ने जिले के वैसे नागरिकों से अपील की है जिनकी त्वचा किन्हीं कारणों से जल गई है. होंठ कट गए हैं. कटे फटे या सटे तालू हों वैसे लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए देवकमल हॉस्पिटल रांची में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई है. समाज कल्याण विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए एक संपर्क नंबर भी जारी किया है. जिसमें लोग किसी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. यह नंबर 0651-24467795 है जिसमें समाज कल्याण विभाग … Read More

सीएम ने ढोल नगाड़े के साथ की ‘अबुआ बीर दिशोम अभियान’ की शुरुआत

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को हमर जंगल हमर अभियान के तहत ‘अबुआ बीर दिशोम अभियान’ की शुरुआत की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ढोल नगाड़े के साथ अबुआ वीर दिशोम अभियान का आगाज किया. इस अभियान में ग्राम सभा की अहम भूमिका होगी. इस अभियान के आगाज के बाद ग्रामीण स्तर पर वनाधिकार समिति का गठन किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी मौजूद रहें. वनाधिकार समितियों का गठन कर निर्धारित होगा पट्टा हर गांव में वनाधिकार समिति (एफआरसी), अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति (एसडीएलसी) और जिलास्तरीय वनाधिकार समिति (डीएलसी) … Read More

ड्रग पेडलर डॉली परवीन की मां व भाभी को पुलिस ने उठाया, बस्ती छावनी में तब्दील

सरायकेला- खरसावां : आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती की रहने वाली कुख्यात ड्रग पेडलर डोली परवीन पर रविवार को हुए जानलेवा हमले के बाद आदित्यपुर पुलिस एक्शन मोड में है. सोमवार को थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने मुस्लिम बस्ती में दबिश दी. डोली परवीन की मां गोल बीवी और दो उसकी भाभियों को हिरासत में लिया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं पूरे आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. हर आने जाने वालों पर पैनी निगाह रखी जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि मुस्लिम बस्ती में 24 घंटे … Read More

मासिक अपराध गोष्ठी की बैठक, SDO ने शिकायतों के निष्पादन के दिए निर्देश

बोकारो : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के अध्यक्षता में बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में मासिक अपराध गोष्टी की गई. जिसमें अनुमंडल अंतर्गत सभी पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया गया कि सभी लंबित कांडों को यथाशीघ्र निष्पादित करें. साथ ही आने वाले त्योहार को लेकर दिशा निर्देश दिए गए. छठ घाटों एवं भीड भाड़ वाले इलाकों का विशेष रूप निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की उपस्थिति में अतिरिक्त बल को … Read More

मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

बोकारो : ग्राम सभा मंच द्वारा पेटरवार मेन रोड में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष पारंपरिक हथियार के साथ अनिश्चित कालीन धरना दिया. वनाधिकार समिति के सलाहकार राजेश कुमार महतो ने बताया कि 2017 से लेकर 2023 तक बोकारो जिला ग्राम सभा मंच के द्वारा लगभग दो सौ गांवों का सामुदायिक दावा एवं सामुदायिक वन संसाधनों को प्रबंधन का अधिकार का दावा अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति के समक्ष कर चुके है, लेकिन वन विभाग के लोग भारत सरकार के कानून को मानने को तैयार नही है. बोकारो जिला उपायुक्त द्वारा बार-बार लिखित सूचना दिया जा रहा है कि यहां के … Read More

ध्वस्त होंगे इटकी सेनेटोरियम परिसर के जर्जर भवन

रांची : इटकी सेनेटोरियम परिसर में वर्षों से जर्जर पड़े भवन व नर्सेज हॉस्टल समेत अन्य संरचना ध्वस्त किये जायेंगे. इसको लेकर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार जायसवाल ने इटकी सीओ और अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दे दिये हैं. प्रमंडलीय आयुक्त ने सोमवार को अपने पदाधिकारियों संग बैठक की. बैठक में आयुक्त ने अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन को हस्तांतरित ईटकी आरोग्यशाला की भूमि पर अवस्थित भवन में रह रहे आरोग्यशाला के कर्मियों को भवन खाली कराने का निर्देश दिया. इससे पूर्व संबंधित अधिकारियों ने आयुक्त भवन खाली कराने में आ रही समस्याओं से अवगत करायी थी. जिसे गंभीरता से लेते … Read More

जेसोवा मेले में झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने चलाया ई-वेस्ट जागरूकता अभियान

रांची : झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की ओर से मोरहाबादी स्थित आर्मी ग्राउंड में आयोजित जेसोवा मेले में ई-वेस्ट(इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट) को लेकर जनजागरूता अभियान चलाया. यह अभियान 2 से 6 नवंबर तक चला. मेले में ई-वेस्ट(इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट) से संबंधित स्टॉल भी लगाये गये थे. जहां लोगों को रेडियो व पंपलेट के जरिये अपने घरों का ई-वेस्ट जमा कराने का आग्रह किया गया. काफी संख्या में लोगों ने अपने घरों से ई-वेस्ट लाकर मेले में जमा कराया. मौके पर पर्षद के सदस्य सचिव वाईके दास ने भी लोगों को संबोधित किया. मेले में पर्षद की ओर से पांच दिनों तक विभिन्न … Read More

16 दिसंबर को रांची में क्रिसमस कार्निवाल, लाइव चरनी होगा मुख्य आकर्षण

रांची : झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन (JCYA) कोर कमिटी की बैठक सोमवार को बुलायी गयी. बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से 16 दिसंबर को कार्निवाल आयोजन करने का निर्णय लिया है. एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष कुलदीप तिर्की ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार हमारा मुख्य त्योहार है और कार्निवाल के माध्यम से हम लोगों को विशेषकर शहरवासियों को प्रभु का प्रेम, एकता, भाईचारा का संदेश और खुशियां बांटने का प्रयास करते हैं 2023 के कार्निवल में और वर्ष की तुलना में युवाओं की भागीदारी और अधिक बढ़-चढ़ कर होगी. वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष अल्बिन लकड़ा ने कहा कि इस बार … Read More

अमर शहीद बिरसा मुंडा और आदिवासी उलगुलान की धरती का हो रहा है राजनीतिक इस्तेमाल : लक्ष्मीनारायण

रांची : आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक लक्ष्मी नारायण मुंडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु, खूंटी आगमन को लेकर कहा है कि यह जनजातीय गौरव दिवस के नाम पर भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम करना कहने मात्र का सरकारी कार्यक्रम है, लेकिन वास्तव में यह पूरी तरह राजनीतिक अभियान लगता है. यह अमर शहीद बिरसा मुंडा और आदिवासी उलगुलान की धरती का राजनीतिक इस्तेमाल है. लक्ष्मीनारायण मुंडा सोमवार को करमटोली स्थित धुमकुड़िया भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम अघोषित तौर पर 2024 का चुनावी अभियान का हिस्सा … Read More