सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर 8 नवंबर को जनजातियों का होगा महाजुटान

रांची : सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर 8 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में विभिन्न प्रांतों से जनजातियों का महाजुटान होगा. आदिवासी सेंगेल अभियान के बैनर तले आयोजित होने वाले इस जनसभा में धार्मिक आजादी के संघर्ष को मंजिल तक पहुंचाने का शंखनाद किया जाएगा. सरना जनसभा के जरिये रांची से निर्णायक जन आंदोलन का आगाज होगा जो देश में रहने वाले 15 करोड़ आदिवासियों के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक गुलामी से आजादी के रोड मैप को प्रस्तुत करेगा. जनसभा दिन के 12 बजे से शुरू होगा. असम और अरुणाचल से भी जनजाति करेंगे शिरकत इस जनसभा … Read More

Festival Special Trains : रेलवे चला रहा 425 स्पेशल ट्रेन, टिकट मिलने में नहीं होगी देर

नई दिल्ली : दिवाली छठ को देखते हुए रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए 425 विशेष ट्रेनें चला रहा है. सेंट्रल रेलवे ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि सेंट्रल रेलवे दिवाली और छठ त्योहारों के लिए लगभग 425 विशेष ट्रेनें चला रहा है. इन विशेष ट्रेनों से लगभग 3 लाख यात्री सफर कर सकेंगे. ये ट्रेनें इस अवधि के दौरान चलने वाली नियमित मेल एक्सप्रेस ट्रेनों से अलग हैं. रेलवे ने अलग-अलग क्षेत्रों में चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की संख्या भी जारी की है. इसे भी पढ़ें: 10वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, घर पर मोहल्ले के … Read More

नगर परिषद फुसरो में स्वनिधि से समृद्धि शिविर का हुआ आयोजन

बोकारो : जिला के नगर परिषद फुसरो के सभागार में स्वनिधि से समृद्धि शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर 6 नवंबर से प्रारंभ होकर 11 नवंबर तक आयोजित किया जायेगा. शिविर का उद्घाटन नप के कार्यपालक पदाधिकारी गोपेश कुंभकार, सिटी मिशन मैनेजर सुजीत त्रिवेदी के द्वारा किया गया. सिटी मिशन मैनेजर सुजीत त्रिवेदी ने कहा कि फुसरो नगर परिषद के सभी स्ट्रीट वेंडर लाभुको का प्रोफाइलिंग किया जाएगा. स्वनिधि से समृद्धि योजना अन्तर्गत सामाजिक आर्थिक प्रोफाइलिंग किया जाएगा. शिविर के माध्यम से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, भवन और … Read More

37वें राष्ट्रीय खेलों से लौटे झारखंड रोल बॉल टीम का हुआ भव्य स्वागत

जमशेदपुर : गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में झारखंड रोल बॉल की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है. देर रात जमशेदपुर पहुंचे झारखंड रोल बॉल टीम का भव्य स्वागत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर किया गया. जहां खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार के लोगों का भी स्वागत किया गया. झारखंड रोड बॉल टीम के कोच चंदेश्वर साहू ने कहा कि गोल्ड जितना लक्ष्य था, लेकिन छोटी सी भूल की वजह से कांस्य पदक ही हासिल कर पाये. आने वाले समय में झारखंड की टीम रोल बॉल में गोल्ड हासिल करेगी. इसे भी पढ़ें: 17 लोगों पर पूरे शहर की … Read More

झाड़ियों से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत मत्स्य विभाग परिसर में झाड़ियों से सड़ी गली अवस्था मे लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले को प्रथम दृष्टया हत्या से संबंधित बताया. जानकारी के अनुसार मत्स्य विभाग परिसर की झाड़ियों से बदबू आने पर स्थानीय लोगों को शव होने की आशंका हुई. परसुडीह पुलिस को सूचना देने पर परसुडीह पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. 3 घंटे की मशक्कत के बाद झाड़ियो से शव बरामद किया. थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम … Read More

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, 5.6 मापी गई तीव्रता

नई दिल्ली : दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई. जानकारी के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र भी नेपाल ही था. दिल्ली के अलावा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भी महसूस किए गए हैं भूकंप के तेज झटके. 4 बजकर 16 मिनट पर भूकंप आया है. Earthquake of Magnitude:5.6, Occurred on 06-11-2023, 16:16:40 IST, Lat: 28.89 & Long: 82.36, Depth: 10 Km ,Region: Nepal for more information Download the BhooKamp App https://t.co/TXMwjzCLks @KirenRijiju @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia @Indiametdept pic.twitter.com/HM8ZaYMlZH — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) November 6, 2023 इसे … Read More

चित्रगुप्त पूजा की तैयारियां जोरों पर, मंदिर में रंग रोगन का कार्य पूरा

बोकारो : चित्रगुप्त पूजा की तैयारी को लेकर तेनुघाट चित्रगुप्त महा परिवार के द्वारा चित्रगुप्त मंदिर का मरम्मत कार्य व रंग रोगन कराया गया. इस बारे में समिति के सचिव संजय अम्बष्ट ने बताया कि चित्रगुप्त पूजा हर साल की तरह इस साल भी पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा. साथ ही सामूहिक प्रीतिभोज का भी कार्यक्रम होगा. जिसमें पूजा के दिन सभी चित्रांश परिवार मौजूद रहेंगे. इस मौके पर संजय अम्बष्ट, रमेंद्र कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार, रतन कुमार सिन्हा, गोपाल विश्वनाथन, नीतेश कुमार, प्रीतीश आनंद छोटू, राहुल कुमार श्रीवास्तव सहित कई चित्रांश परिवार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: एक और मामले … Read More

एक और मामले में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव को HC से राहत

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव को एक और मामले में उच्च न्यायालय से अंतरिम राहत मिल गई है. न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने प्रतुल शाहदेव के द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उन पर किसी भी पीड़क कार्रवाई करने पर अंतरिम रोक लगा दी और प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया. इस केस की अगली तिथि 18 दिसंबर, 2023 को रखा गया. ज्ञातव्य है कि एजाज अंसारी ने चंदवा थाने में 30 सितम्बर को प्राथमिकी संख्या 174/2023 दर्ज कर प्रतुल शाहदेव एवं उनके सहयोगियों पर धमकी देने और गवाह को प्रभावित करने का आरोप लगाया था. … Read More

तेनुघाट महाविद्यालय में बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की हुई बैठक

बोकारो : बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले तेनुघाट महाविद्यालय तेनुघाट मे तेनुघाट महाविद्यालय के प्राचार्य सुदामा तिवारी के अध्यक्षता बैठक की गई. जिसमें मुख्य रूप से बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष कुमार नायक, सह संयोजक कुलदीप प्रजापति, नारायण प्रजापति सहित कई लोगों ने भाग लिया. वहीं प्राचार्य द्वारा बताया गया कि 7 नवम्बर को बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार को मुख्यमंत्री हेमत सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा. उसमें महाविद्यालय परिवार द्वारा नैतिक समर्थन दिया जायेगा. वहीं जिला बनाने की मांग समिति द्वारा कई वर्षो से की जा रही है. इस मौके पर प्रोफेसर … Read More

मिशन-2024 : सोशल मीडिया को सशक्त बनाने में जुटा जिला कांग्रेस, टीम का हुआ गठन

रांची : मिशन-2024 को लेकर झारखंड कांग्रेस ने अपनी जिला कमेटियों को रेस कर दिया है. इसी कड़ी में सोमवार को रांची जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई. बैठक में मीडिया विभाग के डॉ राकेश किरण भी मौजूद थे. सोशल मीडिया को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय टीम का गठन किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि रांची जिला मीडिया विभाग के सदस्यों का अलग-अलग निर्धारित दिन को आना अनिवार्य है. बैठक में इलियास मस्जिद ने अपनी वक्तव्य में समस्या एवं नीतियों के बारे में कहा. बैठक में सभी ब्लॉक प्रखंड एवं विधानसभा क्षेत्र से समन्वय स्थापित किया जाएगा. … Read More