रांची : निलंबित आइएएस छवि रंजन ने पीएमएलए की विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल की है. याचिका के जरीए छवि रंजन ने अदालत से गुहार लगाई है कि जमीन घोटाला के दूसरे केस में न्यायिक हिरासत में नहीं लिया जाए. बताते चलें कि जमीन घोटाला से जुड़े दो मामलों की जांच ईडी कर रही है. दोनों ही मामलों में आइएएस छवि रंजन को अभियुक्त बनाया गया है. अब ईडी ने उन्हें फिर से न्यायिक हिरासत में लेना चाहती है. इस कारण आइएएस छवि रंजन ने अदालत में याचिका दाखिल कर गुहार लगाई है कि उन्हें दूसरे मामले में न्यायिक हिरासत में न लिया जाए. अब छवि रंजन की याचिका पर कोर्ट में 22 सितंबर को सुनवाई होगी.

Previous Articleझारखंड की शराब नीति व जमीन घोटाला ने बदल दी सूबे की सियासी चाल
Next Article आइएएस मंजूनाथ के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
