धनबाद: भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के समर्थन में रविवार को बस्ताकोला सोनार बस्ती, लिबर्टी पहाड़ी, राइज एरिया आदि क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा करते हुए जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता रिंकू शर्मा एवं रामबाबू पासवान ने कहा कि क्षेत्र की जनता सिरे से कांग्रेस प्रत्याशी को नकार रही है. ढुल्लू महतो के खिलाफ कुछ लोग साजिश रच मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. चुनाव में मतदाता सबक सिखाने का काम करेगी. इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा समर्थकों ने ढुल्लू महतो के जीत का ऐलान भी किया. मौके पर कुंदन पासवान, संतोष गॉड, अंजू पासवान, राजेश स्वर्णकर, चंदन व्यास अर्जुन बाउरी, दिवाकर पांडे, शिव बालक पासवान, संजय पासवान मौजूद थे.
ढुल्लू महतो के समर्थकों ने ढोल-नगाड़े के साथ चलाया जनसंपर्क अभियान

Previous Articleचौथे चरण की मतदान की तैयारी पूरी, 64,58,036 मतदाता डालेंगे वोट
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
