पटना: बिहार के बेतिया नरकटियागंज स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय कुकरा में छात्रों और अभिवावकों ने 22 शिक्षकों को बंधक बना लिया और स्कूल में ताला जड़ दिया. छात्रों ने शिक्षकों के साथ धक्का मुक्की भी की है. ये मामला नरकटियागंज के प्लस टू उच्च विद्यालय कुकरा का है. जहां छात्रों ने जमकर बवाल काटा है और स्कूल में हंगामा किया है. अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे छात्रों का आरोप है कि स्कूल में सात महीने से प्रधान शिक्षक नहीं आये है, जो रजिस्ट्रेशन हुआ था. उसका डमी पेपर नहीं मिला है. छात्र प्रधान शिक्षक के स्कूल नहीं आने से आक्रोशित है. छात्रों का कहना है कि रजिस्ट्रेशन का पैसा लेकर शिक्षक फरार हो गए है.
छात्रों ने 22 शिक्षकों को बंधक बनाया, स्कूल में मचाया हंगामा

Previous Article2026-27 तक जसीडीह स्टेशन होगा विश्वस्तरीयः डीआरएम
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
